NIOT में 152 पदों पर बंपर भर्ती, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया और जरूरी जानकारी

Ansa Azhar

Published on:

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
Follow Us

DailyNews24

Stay Updated With the Latest News Anytime, Anywhere!

NIOT (नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ ओशियन टेक्नोलॉजी) द्वारा 2024 में भिन्न-भिन्न रिक्त पदों के लिए भर्ती की घोषणा कर दी गई है। इस भर्ती में कुल 152 रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसके अंतर्गत प्रोजेक्ट साइंटिफिक असिस्टेंट, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट, प्रोजेक्ट टेक्नीशियन, रिसर्च एसोसिएट जैसे कई आवश्यक पद शामिल हैं। अगर आप भी सरकारी नौकरी के मौके का फायदा उठाना चाहते हैं तो यह भर्ती आपके लिए एक शानदार मौका है।

पदों का स्पष्टीकरण

NIOT भर्ती 2024 के अंतर्गत भिन्न-भिन्न रिक्त पदों पर बहाली के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिसमें मुख्य पदों में प्रोजेक्ट साइंटिस्ट III (1पद), प्रोजेक्ट साइंटिस्ट II (7 पद), प्रोजेक्ट साइंटिस्ट I (34 पद),प्रोजेक्ट साइंटिफिक असिस्टेंट (45 पद), प्रोजेक्ट टेक्नीशियन (19 पद) एवं अन्य रिक्त पद शामिल हैं। इस भर्ती के अंतर्गत कुल 152 रिक्त पदों की व्यवस्था की गई है।

शैक्षिक पात्रता

NIOT Recruitment 2024 के अंतर्गत भिन्न-भिन्न रिक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भिन्न-भिन्न रखी गई है। प्रोजेक्ट साइंटिस्ट III के लिए मरीन बायोलॉजी, मरीन साइंस या फिर जूलॉजी में MSC की डिग्री एवं मरीन बायोलॉजी, ओपन सीज कल्चर या फाइटोप्लांकटन आदि में एक्सपीरियंस आवश्यक है। प्रोजेक्ट साइंटिस्ट II एवं I के लिए संबंधित इंजीनियरिंग या तकनीकी फील्ड में उच्च शिक्षा और कार्य एक्सपीरियंस की जरूरत है। दूसरे रिक्त पदों के लिए कैंडीडेट्स से निर्धारित शैक्षिक पात्रता और एक्सपीरियंस की अपेक्षा की जाती है।

आयु सीमा

NIOT भर्ती के लिए अलग-अलग पदों के लिए आयु सीमा भिन्न-भिन्न निर्धारित की गई है। प्रोजेक्ट साइंटिस्ट I के लिए 35 वर्ष, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट II के लिए 40 वर्ष, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट III के लिए ज्यादा से ज्यादा आयु 45 वर्ष एवं दूसरे पदों के लिए ज्यादा से ज्यादा आयु सीमा 50 वर्ष तक निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के लोगों के लिए आयु सीमा में छूट दी गई है। आयु सीमा में छूट की जानकारी आप आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।

NIOT Recruitment 2024

आकर्षक सैलरी

इस भर्ती के अंतर्गत चयनित कैंडिडेट्स को एक आकर्षक सैलरी प्रदान की जाएगी। प्रोजेक्ट साइंटिस्ट I के लिए 56, 000, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट ii के लिए 67, 000 और प्रोजेक्ट साइंटिस्ट III के लिए 78,000 प्रत्येक माह सैलरी होगी। दूसरे पदों पर चयन किए गए कैंडिडेट्स को 20,000 रुपए से 58,000 तक प्रत्येक माह सैलरी मिलेगी। इसके अतिरिक्त, निर्धारित HRA भी प्रदान किया जाएगा।

चयन की प्रक्रिया

इस भर्ती में कैंडीडेट्स का चुनाव साक्षात्कार के बेस पर किया जाएगा। 06 जनवरी से 13 फरवरी 2025 तक साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। कैंडिडेट्स को उनके प्रदर्शन के बेस पर चयनित किया जाएगा।

इस भर्ती के लिए कैंडीडेट्स अपना आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 23 दिसंबर 2024 शाम 5:30 तक है। कैंडीडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन पूर्ण कर सकते हैं और सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर सकते हैं।

यह भर्ती उन सभी के लिए एक शानदार अवसर है जो समुद्र विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में अपने करियर को दिशा देना चाहते हैं। अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं या इसके लिए इच्छुक हैं तो आवेदन अवश्य करें एवं सरकारी नौकरी के इस अवसर को हाथ से न जाने दें।

इन्हें भी देखें:

Dailynews24 App

Dailynews24 App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
ऐप में पढ़ें