Job Alert: NTPC ग्रीन एनर्जी लिमिटेड में 182 पदों पर भर्ती की शुरुआत 16 अप्रैल से!

Ansa Azhar

Published on:

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
Follow Us

DailyNews24

Stay Updated With the Latest News Anytime, Anywhere!

अगर आपने भी इंजीनियरिंग या मैनेजमेंट की पढ़ाई की है और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। NTPC ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (NGEL) ने 182 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती इंजीनियर और एग्जीक्यूटिव पदों के लिए होने जा रही है। पहले आवेदन 13 अप्रैल 2025 से शुरू होने वाले थे लेकिन तकनीकी वजह से आवेदन की शुरुआत 16 अप्रैल 2025 से की जाएगी। सभी इच्छुक उम्मीदवार 6 मई 2025 तक इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आइए इस भर्ती पर चर्चा करते हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती:

इस भर्ती के तहत कुल 182 पदों को भरा जाएगा जिसमें मुख्य पद किस प्रकार से हैं:

इंजीनियर (RE-Electrical) – 80 पद

इंजीनियर (RE-Civil) – 40 पद

कार्यकारी (RE-Finance) – 26 पद

इंजीनियर (RE-Mechanical) – 15 पद

इंजीनियर (RE-C&M) – 10 पद

कार्यकारी (RE-HR) – 07 पद

इंजीनियर (RE-IT) – 04 पद

NTPC Recruitment 2025

जरूरी योग्यता और उम्र सीमा:

अगर बात की जाए योग्यता की तो इंजीनियर पदों के लिए BE/B.Tech की डिग्री संबंधित विषय में (जैसे – इलेक्ट्रिकल, सिविल, मैकेनिकल, आईटी आदि) डिग्री की मांग की गई है। जबकि कार्यकारी (Executive) पदों के लिए CA/ICWA या MBA (Finance) या समकक्ष डिग्री होना ज़रूरी है और HR के लिए MBA या PG डिग्री/डिप्लोमा इन HR/Personnel Management की डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसी के साथ कुछ पदों के लिए एक्सपीरियंस भी मांगा गया है। पदों की अधिक जानकारी पाने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना चाहिए।

सिलेक्शन प्रोसेस और सैलरी:

इस भर्ती के लिए अगर आप आवेदन करते हैं, तो आपको चुने जाने के लिए तीन चरणों से गुजरना होगा जिसमें सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होगा इसके बाद आपके अनुभव को जांचा जाएगा और लास्ट में इंटरव्यू होगा। इन तीनों के आधार पर आपको जो अंक दिए जाएंगे उसी के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। चुने जाने वाले उम्मीदवारों को आकर्षक सैलरी दी जाएगी। यह सैलरी पदों के हिसाब से 50,000 से लेकर 1,50,000 तक हो सकती है।

NTPC Recruitment 2025

NTPC ग्रीन एनर्जी द्वारा निकाली गई यह भर्ती आपके करियर को नया रूप दे सकती है। जहां आप अपनी पसंद की नौकरी कर सकते हैं और आकर्षक सैलरी पा सकते हैं। अगर आपको लगता है कि आप इस भर्ती के योग्य हैं, तो 16 अप्रैल 2025 से शुरू होने वाली आवेदन प्रक्रिया का हिस्सा ज़रूर बने।

इन्हें भी पढ़ें:

Dailynews24 App

Dailynews24 App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
ऐप में पढ़ें