क्या आपने भी ओडिशा में शिक्षक भर्ती के लिए अप्लाई किया था अगर हां तो आपके लिए एक ताजा खबर है ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में लीव ट्रेनिंग रिजर्व (LTR) शिक्षक भर्ती 2025 के लिए एडमिट जारी कर दिए हैं। अब आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, एडमिट कार्ड परीक्षा में प्रवेश लेने लिए एक ज़रूरी डॉक्यूमेंट होता है, जिसके न होने पर उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने नही दिया जाता है।
किस तरह करें एडमिट कार्ड डाउनलोड:
अगर आपको अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना है तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
1. सबसे पहले OSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. होमपेज पर ‘एडमिट कार्ड डाउनलोड करें’ ऑप्शन को चुनें।
3. अब ‘OSSC LTR शिक्षक भर्ती 2025’ के लिंक पर क्लिक करें।
4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
5. स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखेगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
चयन प्रक्रिया:
इस शिक्षक भर्ती में उम्मीदवार को चुने जाने के लिए तीन पड़ाव पार करने होंगे। तीनों में सफल उम्मीदवार को इस भर्ती के पद पर नियुक्त कर दिया जाएगा। इस भर्ती का पहला चरण प्रारंभिक परीक्षा है जिसमें ऑब्जेक्टिव टाइप क्वेश्चन आते हैं। ध्यान रहे इस परीक्षा के नंबर को फाइनल मेरिट लिस्ट में नही जोड़ा जाएगा।
इस के बाद इस परीक्षा में पास होने वाले दूसरे चरण यानी कि मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल होंगे। इस परीक्षा में वेकेंसी की संख्या के पांच गुना उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा। मुख्य परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से गुजरना होगा जिसमें उम्मीदवार की उम्र शैक्षणिक योग्यता और दूसरे ज़रूरी दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
भर्ती परीक्षा 2025:
इस भर्ती परीक्षा में कुल 100 सवाल होंगे जो बहुविकल्पीय होंगे। हर सवाल का एक नंबर होगा। इस परीक्षा में इतिहास और पर्यावरण, सामान्य ज्ञान, कम्प्यूटर ज्ञान आदि से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड पहले ही डाउनलोड कर लें ताकि उन्हे किसी तकनीकी समस्या का सामना न करना पड़े। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड के साथ एक वैध पहचान पत्र और एडमिट लेकर जाएं। और अधिक जानकारी पाने के लिए या किसी भी अपडेट को मिस न करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
इन्हें भी पढ़ें:
- CBI ZBO Admit Card: सेंट्रल बैंक ज़ोनल बेस्ड ऑफिसर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी
- SSC CGL Tier 2 Final Answer Key 2024 Released, यहाँ से डाउनलोड करें
- CSJMU Result 2025 Out यहाँ से डाउनलोड करें अपना रिज़ल्ट