RRB Technician Exam 2024: एडमिट कार्ड जारी, जानें डाउनलोड करने की प्रक्रिया

Ansa Azhar

Published on:

Follow Us

RRB Technician Exam 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन भी कैंडिडेट्स ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है वे RRB चंडीगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आज इस लेख में हम एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया एवं परीक्षा की तारीख और अन्य आवश्यक जानकारी के बारे में बात करेंगे।

एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड?

1. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सभी उम्मीदवार सर्वप्रथम RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।

2. इसके पश्चात होम पेज पर उपलब्ध “CEN 02/2024 Technician” पर क्लिक करें।

3. फिर आपको आगे के पेज पर एडमिट कार्ड का लिंक मिलेगा। उस लिंक पर क्लिक करें।

यह भी पढ़ें  NIACL Vacancy 2024: NIACL में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर! 325 पदों पर सीधी भर्ती, जल्दी करें आवेदन

4. मांगी गई सारी जानकारियां जैसे पासवर्ड, जन्मतिथि, पंजीकरण संख्या आदि सभी आवश्यक जानकारी भरें।

5. सभी जानकारी सही और ध्यान से भरने के बाद आपको आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा इसको डाउनलोड करके प्रिंट आउट ले लें।

RRB Technician Exam 2024

RRB Technician Exam 2024 की तारीख:

यह परीक्षा 19, 20, 23, 24, 26, 28 एवं 29 दिसंबर 2024 को पूरे देश के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। सभी कैंडिडेट्स परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचे और अपने एडमिट कार्ड को साथ ले जाना ना भूलें एवं सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स भी अपने साथ रख लें।

RRB Technician Exam 2024 के तहत कुल 14298 रिक्त पद भरे जाएंगे, जिनमें यह पद शामिल हैं: टेक्नीशियन ग्रेड I सिग्नल के लिए 1,092 पद, टेक्निशियन ग्रेड के लिए 8,052 पद एवं वर्कशॉप और PSU के लिए 5,154 पद हैं।

यह भी पढ़ें  12वीं पास के लिए Health Department Lab Technician पदों पर बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन

अन्य आवश्यक बातें:

प्रस्तुत भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 मार्च से लेकर 8 अप्रैल 2024 तक चली थी। अपने एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट कैंडीडेट्स सुरक्षित रखें क्योंकि इसके बगैर परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस परीक्षा से जुड़े हुए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें एवं उनका पालन करें

RRB Technician Exam 2024 से संबंधित अपडेट के लिए RRB आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें एवं समय से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और परीक्षा की तैयारियों में जुट जाएं।

इन्हें भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें  DFCCIL Recruitment: रेल मंत्रालय की कंपनी में 600 से अधिक पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें