RSMSSB Recruitment: 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका, जल्दी करें आवेदन

Ansa Azhar

Published on:

Follow Us

RSMSSB (राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड) द्वारा 2024 में जेल प्रहरी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऐसे युवाओं के लिए यह भर्ती एक सुनहरा अवसर है जो सरकारी नौकरी की खोज कर रहे हैं। इस वर्ष आवेदन प्रक्रिया कुल 803 रिक्त पदों के लिए आरंभ की गई है। जो कैंडीडेट्स इच्छा रखते हैं वह 24 दिसंबर 2024 से 22 जनवरी 2025 तक अपना आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स rsmssb.rajasthan.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।

भर्ती के लिए आयु सीमा और योग्यता:

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कैंडीडेट्स का न्यूनतम दसवीं पास होना आवश्यक है। साथ ही साथ आयु सीमा 18 से 26 साल के बीच तय की गई है और आयु की गिनती 1 जनवरी 2025 के बेस पर की जाएगी। जो कैंडीडेट्स आरक्षित वर्ग से है उनको आयु सीमा में कुछ छूट दी गई है। SC (अनुसूचित जाति), ST (अनुसूचित जनजाति),OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग), EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) और MBC (अति पिछड़ा वर्ग) के Male कैंडिडेट्स को 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी। वहीं, महिलाओं को 10 साल की छूट दी जाएगी और सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आयु सीमा में 5 साल की छूट निर्धारित की गई है।

चयन प्रक्रिया एवं परीक्षा का आयोजन:

इस भर्ती के लिए परीक्षा 9, 10 और 12 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के बेस पर कैंडीडेट्स का चयन किया जाएगा। लिखित परीक्षा के अंतर्गत कैंडीडेट्स की मानसिक क्षमता और शैक्षणिक योग्यता का आंकलन किया जाएगा। जबकि शारीरिक दक्षता परीक्षा के अंतर्गत कैंडीडेट्स की शारीरिक फिटनेस का मूल्यांकन किया जाएगा। यह भर्ती प्रक्रिया पूर्ण रूप से निष्पक्ष और पारदर्शी होगी।

RSMSSB Recruitment 2024

किस तरह से करें आवेदन?

जो कैंडीडेट्स इस भर्ती के लिए इच्छुक हैं वह RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करें। आवेदन प्रक्रिया को उपयोगकर्ता के अनुकूल सरल बनाया गया है। कैंडिडेट्स को अपनी शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और पहचान पत्र अपलोड करना होगा और आवेदन शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाएगा।

निष्कर्ष:

RSMSSB जेल प्रहरी भर्ती 2024 ऐसे युवाओं के लिए एक शानदार मौका है जो सरकारी क्षेत्र में अपने करियर को दिशा देना चाहते हैं। अच्छी तैयारी और समय के साथ कैंडीडेट्स इस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। जो कैंडीडेट्स इच्छुक हैं वह समय सीमा को ध्यान में रखते हुए आवेदन पूर्ण करें और इस सुनहरे मौके का फायदा उठाएं। अधिक जानकारी के लिए RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

इन्हें भी पढ़ें:

App में पढ़ें