SSC Stenographer Grade ‘C’ स्किल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी, 16-17 अप्रैल को होगा अगला एग्जाम!

Ansa Azhar

Published on:

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
Follow Us

DailyNews24

Stay Updated With the Latest News Anytime, Anywhere!

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने Stenographer ग्रेड ‘C’ स्किल टेस्ट 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार पहले चरण की परीक्षा में सफल हुए थे। वह अब दूसरे राउंड यानी स्किल टेस्ट के लिए तैयारी पकड़ लें। यह स्किल टेस्ट 16 और 17 अप्रैल 2025 को देशभर के अलग अलग एग्जाम सेंटर्स में आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड SSC की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

स्किल टेस्ट का उद्देश्य क्या है? 

SSC Stenographer स्किल टेस्ट का मकसद यह जानकारी देना है कि उम्मीदवार इंग्लिश या हिंदी में शॉर्टहैंड और ट्रांसक्रिप्शन कितनी अच्छी तरह कर सकता है। इस टेस्ट में उम्मीदवार को 10 मिनट का डिक्टेशन दिया जाएगा, जिसे उसे तय समय में कंप्यूटर पर टाइप करना होता है। यह टेस्ट उम्मीदवार की निश्चित टाइपिंग और सुनने की योग्यता को परखने का सबसे अहम तरीका माना जाता है।

SSC Stenographer Admit Card

स्पीड और ट्रांसक्रिप्शन टाइम की डिटेल्स 

ग्रेड ‘ C’ के लिए इंग्लिश में शॉर्टहैंड की स्पीड 100 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए, जबकि हिंदी में 80 शब्द प्रति मिनट जरूरी है। वही ग्रेड ‘ D’ के लिए इंग्लिश में 80 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 65 शब्द प्रति मिनट की स्पीड लगभग जरूरी है। ट्रांसक्रिप्शन का समय भाषा और ग्रेड के अनुसार तय किया जाता है। उदाहरण के लिए ग्रेड ‘ D’ इंग्लिश के लिए 50 मिनट और हिंदी के लिए 65 मिनट का समय मिलता है। अगर उम्मीदवार ने राइटर लिया है, तो उसे थोड़ा और समय भी दिया जा सकता है

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें 

SSC स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करना बेहद ही आसान है।

1. सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

2. उसके बाद होमपेज पर दिए गए “Candidate Login ” पर क्लिक करें।

3. इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर इसे लॉगिन करें।

4. लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा जिसे आप डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।

5. यह एडमिट कार्ड परीक्षा के साथ ले जाना जरूर बेहद जरूरी है।

SSC Stenographer Admit Card

इन महत्वपूर्ण बातों का जरूर रखे ध्यान

उम्मीदवारों को यह जानकारी दी जाती है कि इसके टेस्ट से पहले शॉर्टहैंड और ट्रांसक्रिप्शन की अच्छी प्रैक्टिस कर लें ताकि वह अच्छा प्रर्दशन दे सकें। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी प्रूफ भी ले जाना बेहद न भूलें। परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना जरूरी है क्योंकि लेट आने पर एग्जाम में बैठने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इन कुछ स्टेप्स को अपना कर आप आसानी से SSC Stenographer स्किल टेस्ट 2025 के लिए दे सकते हैं। आप सभी को हमारी तरफ़ से ढेरों शुभकामनाएं!

इन्हें भी पढ़ें:

Dailynews24 App

Dailynews24 App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
ऐप में पढ़ें