Karwa Chauth 2023 : साल 2023 में करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर 2023, बुधवार को रखा जाएगा। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और रात में चंद्रमा के दर्शन के बाद अपना व्रत खोलती हैं। इस व्रत का बहुत महत्व है। लेकिन अगर आप नवविवाहिता हैं और आपकी नई-नई शादी हुई है और शादी के बाद यह आपका पहला करवा चौथ का व्रत है तो इन बातों को जान लें और इनका ध्यान रखें।
Karwa Chauth 2023
अगर आप शादी के बाद पहली बार करवा चौथ (Karwa Chauth 2023) का व्रत रख रही हैं तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आप इस दिन 16 श्रृंगार ही करें। ये दिन महिलाओं के लिए शादी के दिन होते हैं, शादी के मेकअप से गहरा कनेक्शन होता है।
मेंहदी लगाएं
इस दिन शादीशुदा महिलाएं अपने श्रृंगार में मेहंदी जरूर लगाती हैं। मेहंदी लगाना बहुत जरूरी है। इस दिन हर शादीशुदा महिला के हाथों में मेहंदी लगी होती है।
सरगी
करवा चौथ पर सरगी का बहुत महत्व है। इस दिन किसी भी कीमत पर सरगी खाना नहीं भूलना चाहिए। अगर आप पहली बार करवा चौथ का व्रत रख रही हैं तो ध्यान रखें कि इस दिन आपको सुबह जल्दी उठकर सरगी जरूर खानी है, सरगी में 7 चीजें खाने का नियम है।
लाल रंग का महत्व
अगर आप पहली बार करवा चौथ (Karwa Chauth 2023) का व्रत रख रही हैं तो इस दिन आपको ध्यान रखना चाहिए कि आप लाल या गुलाबी रंग ही पहनें। इस रंग को पहनना शुभ माना जाता है।
ना पहले इस रंग के कपड़े
अगर आप पहली बार करवा चौथ का व्रत रख रही हैं तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि काले, नीले, भूरे या सफेद रंग के कपड़े न पहनें। इस रंग के कपड़े पहनना शुभ नहीं माना जाता है।
व्रत पारण नियम | Karwa Chauth 2023
करवाचौख में चंद्रमा को अर्घ्य देकर ही व्रत खोलना चाहिए। व्रत के बाद आप सात्विक भोजन कर सकते हैं। इस दिन व्रत रखने के बाद मांस का सेवन न करें। सात्विक भोजन ही करें।
आशीर्वाद अवश्य लें
अगर आप पहली बार करवा चौथ का व्रत रख रही हैं तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि सुबह अपने बड़ों का आशीर्वाद जरूर लें और शाम को करवा चौथ की पूजा के बाद भी बड़ों का आशीर्वाद जरूर लें। ऐसा माना जाता है कि अगर आप करवा चौथ (Karwa Chauth) के दिन पूरे विधि-विधान के साथ करवा चौथ का व्रत रखती हैं तो आपको अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है।
Govardhan Puja 2023 Date: गोवर्धन पूजा कब, जानें डेट, मुहूर्त, गोवर्धन पर्वत की पूजा का विशेष महत्व
बुद्धिमान लड़के के अंदर रहती है यह 10 निशानी इसे देखकर लड़की भी हो जाती है फ़िदा
Benefits Of Basil Leaves: तुलसी की पत्तियों के चमत्कारी फायदे, जानें कैसे आपकी सेहत बनेगी बेहतर