Amla Oil से बढ़ाएं बालों की Growth और पाएं नेचुरल शाइन, जानें इसे लगाने का सही तरीका

Ansa Azhar

Updated on:

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
Follow Us

DailyNews24

Stay Updated With the Latest News Anytime, Anywhere!

Amla For Hair Growth: क्या आप घने और लंबे बालों का सपना देखते हैं? अगर हाँ, तो आंवला आपके लिए एक प्राकृतिक और किफायती उपाय हो सकता है। आयुर्वेद में सदियों से आंवले को बालों के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन सी, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट बालों के विकास को बढ़ाने में सहायता करते हैं और उन्हें स्वस्थ बनाए रखते हैं।

Amla: बालों के लिए एक प्राकृतिक वरदान

Amla हमारे बालों के लिए एक प्राकृतिक वरदान के समान है लिए सबसे पहले इसके कुछ फायदे के बारे में जानते हैं जैसे हमारे लिए प्राकृतिक वरदान बनाते हैं।

बालों का विकास: आंवला में मौजूद पोषक तत्व बालों के रूम को मजबूत बनाने का काम करते हैं और बालों के विकास में हमारी मदद करते हैं।

डैंड्रफ: आंवला में एंटीफंगल गुण होते हैं जो डैंड्रफ को दूर करने में हमारी मदद करते हैं।

बालों का झड़ना: आंवला बालों के झड़ने को कम करने में भी हमारी मदद करता है और इसी के साथ यह बालों को मजबूत और शक्तिशाली भी बनता है।

सफेद बाल: यह बालों को प्राकृतिक रंग प्रदान करने में भी हमारी मदद करता है और साथ ही समय से पहले बालों को सफेद होने से भी बचाता है।

स्कैल्प की समस्याएं: Amla स्कैल्प को स्वस्थ स्वस्थ रखता है और खोपड़ी में होने वाली बहुत सी समस्याएं जैसे खुजली और जलन आदि को भी काम करने में हमारी सहायता करता है।

Amla For Hair Growth

Amla बालों के लिए प्राकृतिक वरदान की तरह है इसमें मौजूद विटामिन सी, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट बालों को मजबूत और शक्तिशाली बनाते हैं और नए बालों के विकास को भी बढ़ावा भी देते हैं। आइए अब जानते हैं कि Amla को बालों में लगाने का सही तरीका क्या है?

नोट: अगर आपको कोई एलर्जी है तो आंवला का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।

Amla Hair Oil: बनाने की विधि

बनाने का तरीका: सबसे पहले Amla को धोकर सुखा लें फिर इसे अच्छे से पीस लें। उसके बाद पिसे हुए आंवले को नारियल के तेल या सरसों के तेल में मिलाकर धीमी आंच पर पका लें, जब तेल का रंग बदल जाए तो इसे ठंडा होने के लिए अलग रख दें। ठंडा होने के बाद इसे किसी बोतल में भर लें।

लगाने का तरीका: इस नारियल और आंवला से बने तेल को सीधे स्कैल्प और बालों में लगाएं और हल्के हाथों से 5 से 10 मिनट तक मसाज करें। फिर इसे 30 मिनट से 1 घंटे तक के लिए लगा कर छोड़ दें। बाद में इसे शैम्पू से अच्छे से धो लें।

बेहतर परिणामों के लिए आप आंवले के साथ अन्य प्राकृतिक तेलों जैसे कि बादाम का तेल, अरंडी का तेल या जैतून का तेल भी इस्तमाल कर सकते हैं। Amla बालों के लिए एक प्राकृतिक और सुरक्षित उपाय है। हमे उम्मीद है कि नियमित रूप से आंवला का इस्तेमाल करने से आप भी घने, लंबे और चमकदार बाल पा सकते हैं।

डिस्क्लेमर:

इस लेख में दी गई जानकारी Amla Hair Oil के संभावित लाभों के बारे में है। हालांकि, व्यक्तिगत परिणाम अलग अलग हो सकते हैं। किसी भी नए उत्पाद का उपयोग करने से पहले पैच टेस्ट करना हमेशा बेहतर साबित होता है। यदि आपको कोई एलर्जी या त्वचा की समस्या है, तो आंवला हेयर ऑयल का उपयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श लें।

इन्हे भी पढें:

Dailynews24 App

Dailynews24 App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
ऐप में पढ़ें