Health Care: गुनगुने पानी में 1 चम्मच घी मिलाकर पीने से मिलेंगे ये चौंकाने वाले फायदे, जानें इसके सेवन का सही तरीका

Ansa Azhar

Published on:

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
Follow Us

DailyNews24

Stay Updated With the Latest News Anytime, Anywhere!

Health Care: आजकल गलत खानपान की वजह से मोटापा, पाचन से जुड़ी समस्याएं, शारीरिक समस्याएं आम हो गई हैं। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय आज भी फायदेमंद साबित हो रहे हैं। इन्हीं घरेलू उपायों में से एक उपाय है गुनगुने पानी के साथ एक चम्मच घी का सेवन करना। यदि सुबह खाली पेट घी एवं गुनगुने पानी का सेवन किया जाए तो यह न सिर्फ शरीर को अंदर से हेल्दी बनाता है बल्कि हमारे पाचन को भी सुधरता है। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि गुनगुने पानी के साथ घी का सेवन कैसे करना चाहिए और इसके फायदे क्या है?

गुनगुने पानी के साथ घी का सेवन करने के फायदे:

1. पाचन क्रिया तेज और मजबूत होती है:

घी हमारे पाचन क्रिया को मजबूत और तेज बनाता है क्योंकि इसमें मीडियम चैन फैटी एसिड पाया जाता है। गुनगुने पानी के साथ घी पीने से पेट दर्द एवं अपच जैसी समस्याओं से राहत मिलती है तथा पाचन तंत्र लुब्रिकेंट और ब्लोटिंग होता है। इसका सेवन नियमित रूप से करने पर पेट स्वस्थ और हल्का हो जाता है।

2. वजन घटाने में मददगार:

घी हमारे शरीर को भरा महसूस कराता है जिससे बार-बार भूख लगना कम हो जाता है क्योंकि इसमें हेल्दी फैट्स पाये जाते हैं जो भूख को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं। साथ ही साथ घी एवं गर्म पानी का सेवन कैलोरी बर्न करने की क्षमता को भी बढ़ाता है क्योंकि घी और गर्म पानी का मेल मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। इसीलिए यह वजन को कम करने में सहायक है।

3. प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में सहायक:

घी इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में सहायक होता है क्योंकि इसमें ओमेगा फैटी एसिड, विटामिन ए एवं एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है। सुबह में इसका सेवन करने से मौसमी बीमारियों से बचाव रहता है एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बेहतर होती है।

Ghee And Hot Water Health Care Tips

4. हड्डियों एवं जोड़ों को पोषण देने में सहायक:

घी हमारे जोड़ों को लचीला एवं मजबूत बनाने में सहायक होता है क्योंकि इसका सेवन हमारे जोड़ों के लिए एक नेचुरल लुब्रिकेंट का काम करता है गर्म पानी एवं घी का यह उपाय उम्र के बढ़ने के साथ होने वाले जोड़ों के दर्द को कम करने में बेहद मददगार है।

5. त्वचा को स्वस्थ एवं शाइनी बनाने में सहायक:

घी के अंदर पाए जाने वाले विटामिन हेल्दी फैट्स एवं पोषण तत्व स्किन को अंदर से नमी देते हैं। जिससे त्वचा स्वस्थ एवं चमकदार रहती है। खास तौर पर जाड़ों के मौसम में यह उपाय स्किन को सॉफ्ट एवं शाइनी बनाए रखता है।

किस तरह से करें इसका सेवन?

एक चम्मच घी को हल्के गुनगुने पानी में मिलाकर सुबह खाली पेट पीएं एवं इसे अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें। आप इससे न सिर्फ अपनी सेहत को एक लंबे समय तक बनाए रख सकते हैं बल्कि अपने शरीर को डिटॉक्स भी कर सकते हैं।

गुनगुने पानी एवं घी का यह आसान सा उपाय शरीर को कई अनोखे फायदे देता है। इसको अपनी दिनचर्या में शामिल करके आप इम्यूनिटी से जुड़ी एवं वजन, त्वचा, पाचन जैसी समस्याओं को नेचुरल तरीके से हल कर सकते हैं। इस उपाय को अपने दिनचर्या में जरूर शामिल करें जिससे आप हेल्दी रहें।

इन्हें भी पढ़ें:

Dailynews24 App

Dailynews24 App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
ऐप में पढ़ें