Lifestyle
हेल्थ टिप्स: इन 3 चीजों के साथ गुड़ का सेवन शरीर को मजबूत बनाता है और इन बीमारियों से दूर रखता है


गुड़ पोषक तत्वों से भरपूर होता है, गुड़ का सेवन सर्दियों में किया जाता है, गुड़ में आयरन, विटामिन सी, प्रोटीन, मैग्नीशियम और पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। लेकिन आपको बता दें, अगर गुड़ का सेवन कुछ चीजों के साथ किया जाए तो कई बीमारियों से बचाव होता है, जानिए किन चीजों के साथ गुड़ का सेवन करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
गुड़ और तिल
तिल के बीज में कैल्शियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज और जस्ता की उच्च मात्रा होती है, ये शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं, सर्दियों में गुड़ और तिल का सेवन काफी फायदेमंद होता है। आप बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।
गुड़ और मूंगफली
गुड़ और मूंगफली का एक साथ सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। सर्दियों में, बीमारियों से दूर रहने के लिए गुड़ और मूंगफली का सेवन करना चाहिए।
मेथी दाना और गुड़
सर्दियों में मेथी के बीज और गुड़ का सेवन करना भी बहुत फायदेमंद होता है। बालों से संबंधित समस्याओं से सुरक्षित रहने के लिए इनका सेवन बहुत उपयोगी है।