Neem For Skin: नीम को आयुर्वेद में एक चमत्कारी औषधि माना जाता है। इसे “प्राकृतिक एंटीबायोटिक” भी कहा जाता है। सदियों से लोग त्वचा से जुड़ी समस्याओं के इलाज में नीम का उपयोग करते आ रहे हैं। मुंहासे, दाग-धब्बे, खुजली या ऑयली स्किन जैसी समस्याओं में नीम बहुत फायदेमंद साबित होता है। नीम में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाएँ जाते हैं, जो त्वचा को साफ और स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

Benefits of Neem For Skin
- नीम में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं। नियमित रूप से नीम का फेस पैक लगाने से पिंपल्स कम होते हैं और नई समस्या भी नहीं होती।
- अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा ऑयली है, तो नीम आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। यह अतिरिक्त तेल को संतुलित करता है और चेहरे को फ्रेश लुक देता है।
- नीम का नियमित उपयोग त्वचा के दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है। यह त्वचा की गहराई से सफाई करता है और रंगत निखारता है।
- खुजली, रैशेज और फंगल इंफेक्शन जैसी समस्याओं में भी नीम उपयोगी है। नीम का पानी या पेस्ट लगाने से संक्रमण जल्दी ठीक होता है।
How to Use Neem For Skin
- नीम की पत्तियों को पीसकर उसमें थोड़ा गुलाब जल मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर 15–20 मिनट तक लगाकर रखें और फिर धो लें।
- नीम की पत्तियों को पानी में उबाल लें। ठंडा होने पर इस पानी से चेहरा धोएं। इससे त्वचा साफ और ताजगी भरी लगेगी।
- बाजार में मिलने वाला नीम पाउडर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे दही या शहद के साथ मिलाकर फेस पैक की तरह लगाएं।

Precautions
- नीम का उपयोग करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
- बहुत अधिक मात्रा में उपयोग न करें, इससे त्वचा रूखी हो सकती है।
- अगर त्वचा बहुत संवेदनशील है, तो डॉक्टर की सलाह लें।
यह भी देखें:-






















