Paan Gulkand Sharbat: गर्मी से बचना है तो बनाए पान-गुलकंद का शरबत, चिलचिलाती गर्मी से मिलेगी राहत

Published on:

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
Follow Us

DailyNews24

Stay Updated With the Latest News Anytime, Anywhere!

Paan Gulkand Sharbat: इन दिनों गर्मी ने सभी को बेहाल कर रखा है। इस मौसम में जितना हो सके जूस और फलों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ बेहद खास लेकर आए हैं। ये है गुलाब की पंखुड़ियों से बना गुलकंद शरबत, जिसका शरबत (गुलकंद शरबत) आपके शरीर में ठंडक तो पहुंचाएगा ही साथ ही आपको दिनभर तरोताजा भी रखेगा।

Paan Gulkand Sharbat: रेसिपी

इन दिनों की चिलचिलाती गर्मी में कई लोग हीट स्ट्रोक का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में शरीर का तापमान बनाए रखना बहुत जरूरी है। इसमें आपकी मदद करेंगे गुलकंद और पान शरबत, जिसकी स्पेशल रेसिपी आज हम आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं। बता दें, ये न सिर्फ स्वादिष्ट होता है। बल्कि सेहत के मामले में भी सबसे आगे है। अगर आप भी इन दिनों सीने में जलन, अपच, गैस और एसिडिटी से परेशान हैं। तो ये आपकी इन सभी समस्याओं को चुटकियों में दूर करने की ताकत रखता है। आइए जानते हैं।

Paan Gulkand Sharbat: बनाने के लिए सामग्री

  • गुलकंद – 4 बड़े चम्मच
  • पान के पत्ते – 8-10
  • चीनी – 2 बड़े चम्मच
  • ठंडा दूध – 4 कप
  • पिस्ता – 4-6
  • बादाम – 4-6
  • बर्फ के टुकड़े – आवश्यकतानुसार
Paan Gulkand Sharbat
Paan Gulkand Sharbat

Paan Gulkand Sharbat: बनाने की विधि

  • पान-गुलकंद शरबत बनाने के लिए सबसे पहले आपको पान के पत्ते लेने होंगे और उनके डंठल अलग करने होंगे।
  • इसके बाद इन्हें मिक्सर की मदद से ब्लेंड करके पेस्ट बना लें। इसकी कंसिस्टेंसी बनाए रखने के लिए थोड़े पानी का भी इस्तेमाल करना होगा।
  • फिर एक बड़ा बर्तन लें और उसमें पिस्ता और बादाम को भी बारीक काट कर अलग रख लें।
  • इसके बाद इस बर्तन में पान का मिश्रण डालें और इसमें ठंडा दूध डालें।
  • फिर इसमें गुलकंद, चीनी और बारीक कटे पिस्ता और बादाम डालकर अच्छे से मिला लें।
  • अब इसमें अपनी जरूरत के हिसाब से बर्फ के टुकड़े डालें और सभी चीजों को अच्छे से मिला लें।
  • आपका स्वादिष्ट और मजेदार पान-गुलकंद शरबत तैयार है। चिलचिलाती धूप में बाहर निकलने से पहले इसका एक गिलास पीना काफी फायदेमंद होता है।

गुलकंद सेहत के लिए क्यों फायदेमंद है?

पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है: गर्मियों में गुलकंद का सेवन करने से पाचन क्रिया को बेहतर बनाया जा सकता है। यह गैस, एसिडिटी और अपच जैसी सभी समस्याओं को दूर रखता है। और पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है।

मुंह के छालों को ठीक करता है: गुलकंद की तासीर बहुत ठंडी होती है। इसलिए इसका सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याएं ठीक हो जाती हैं। आपको बता दें। पाचन क्रिया ठीक रहने पर मुंह के छाले भी ठीक हो जाते हैं।

आंखों के लिए फायदेमंद: गर्मियों में लू के कारण आंखों में जलन की शिकायत अक्सर देखने को मिलती है। ऐसे में आंखों को स्वस्थ रखने और इससे जुड़ी समस्याओं को दूर करने में गुलकंद का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है।

Dailynews24 App

Dailynews24 App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
ऐप में पढ़ें