आपकी डाइट में नमक (Sodium) की कितनी मात्रा है सही? जानें स्वस्थ रहने के लिए WHO के सुझाव

Ansa Azhar

Published on:

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
Follow Us

DailyNews24

Stay Updated With the Latest News Anytime, Anywhere!

नमक और तेल का अधिक सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक होता है। इस आर्टिकल में हम विस्तार से जानेंगे कि Sodium (जो नमक का मुख्य घटक है) हमारे शरीर को कैसे नुकसान पहुंचाता है और इससे कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं।

एक दिन में कितना नमक खाना चाहिए?

नमक (Sodium) यानी सोडियम हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है, लेकिन इसका अधिक सेवन कई गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, रोजाना 5 ग्राम से कम नमक का सेवन करना ही सुरक्षित माना गया है। 2 से 15 साल के बच्चों को वयस्कों की तुलना में कम नमक खाना चाहिए। अधिक नमक का सेवन हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारियां और किडनी की समस्याओं जैसी कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है।

क्यों है जरूरी नमक का सेवन कम करना?

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का मानना है कि अगर हम कम नमक (Sodium) खाते हैं, तो दिल की बीमारियों और किडनी से जुड़ी बहुत सी समस्याओं से बच सकते है। एक अध्ययन से पता चला है के, अगले 10 साल में केवल कम नमक के सेवन से लगभग 3 लाख लोगों की जान बचाई जा सकती है। भारत में, एक व्यक्ति औसतन एक दिन में लगभग 11 ग्राम नमक का सेवन करता है, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा बताई गई सीमा से कहीं ज्यादा अधिक है। इसका मुख्य कारण है पैकेज्ड खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन करना।

Sodium Disadvantages

भारतीय भोजन में नमक का अधिक उपयोग

भारतीय भोजन में नमक (Sodium) का खूब इस्तेमाल किया जाता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीयों ने अपना 80% से अधिक सोडियम खाना बनाते समय लिया था। हालांकि, हाल के वर्षों में पैकेज्ड खाद्य पदार्थों का सेवन बढ़ने से यह अनुपात बदल रहा है। नमकीन स्नैक्स और रेडी-टू-ईट फूड आइटम्स की बिक्री में तेजी से इजाफा हुआ है, जिससे भारतीयों का सोडियम सेवन बढ़ रहा है पैकेज्ड खाद्य पदार्थों में बहुत अधिक मात्रा में मिर्च मसालों और नमक का इस्तमाल किया जाता है।

नमक (Sodium) और तेल का कम सेवन करना एक स्वस्थ जीवनशैली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। हम सभी को अपनी डाइट में इन दोनों चीजों की मात्रा को कम करने का प्रयास करना चाहिए ताकि हमारा स्वास्थ्य बना रहे। नमक का सेवन कम करके आप उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, स्ट्रोक और किडनी की बीमारियों जैसी गंभीर बीमारियों से खुद और अपने परिवार को बचा सकते हैं। इसलिए, आज ही से नमक का सेवन कम करने की कोशिश करें।

इन्हे भी पढें:

Dailynews24 App

Dailynews24 App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
ऐप में पढ़ें