Suji Fara Recipe: भारतीय रसोई में ऐसे कई पारंपरिक व्यंजन हैं जो स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी पूरा ध्यान रखते हैं। सूजी फरा ऐसा ही एक लोकप्रिय व्यंजन है, जो खासतौर पर छत्तीसगढ़ और मध्य भारत में बड़े चाव से खाया जाता है। यह एक प्रकार का स्टीम्ड स्नैक है, जिसे बिना तले बनाया जाता है, इसलिए यह हल्का, हेल्दी और आसानी से पचने वाला होता है। शाम की चाय के साथ या हल्के नाश्ते के रूप में सूजी फरा एक बेहतरीन विकल्प है।
सूजी फरा मुख्य रूप से सूजी, दही और हल्के मसालों से तैयार किया जाता हैं, इसे बनाने की प्रक्रिया आसान है और कम सामग्री में भी यह बहुत स्वादिष्ट बनता है। आइए जानते हैं घर पर नरम और स्वादिष्ट सूजी फरा बनाने की पूरी विधि।

सूजी फरा बनाने की सामग्री
- सूजी – 1 कप
- दही – ½ कप
- पानी – आवश्यकतानुसार
- अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- राई – 1 छोटा चम्मच
- करी पत्ता – 8–10
- हरा धनिया – बारीक कटा हुआ
- तेल – 1–2 चम्मच
- ईनो या फ्रूट सॉल्ट – 1 छोटा चम्मच
Suji Fara Recipe बनाने की विधि
सबसे पहले एक बड़े बर्तन में सूजी और दही डालकर अच्छे से मिलाएँ, अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा लेकिन बहने वाला घोल तैयार करें। ध्यान रखें कि घोल ज्यादा पतला न हो। इसके बाद इसमें नमक और अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट डालकर मिला दें। इस घोल को 10–15 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी अच्छी तरह फूल जाए।
अब स्टीमर या कढ़ाही में पानी गरम होने रखें। घोल में ईनो डालकर हल्के हाथ से मिलाएं। इससे घोल फूला हुआ और हल्का हो जाएगा। अब एक चिकनी की हुई थाली या प्लेट में यह घोल डाल दें और स्टीमर में रखकर 15–20 मिनट तक भाप में पकाएं।
जब सूजी फरा अच्छे से पक जाए, तो उसे ठंडा होने दें और फिर चाकू से मनचाहे आकार में काट लें।
अब तड़के के लिए एक पैन में थोड़ा तेल गरम करें। इसमें राई डालें, राई चटकने लगे तो करी पत्ता डालें। अब इसमें कटे हुए सूजी फरा डालकर हल्का सा चलाएं ताकि उन पर तड़के का स्वाद आ जाए। ऊपर से हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें।

परोसने का तरीका
सूजी फरा को हरी चटनी, धनिया-पुदीना चटनी या टमाटर की मीठी चटनी के साथ परोसा जा सकता है। यह नाश्ते के साथ-साथ उपवास के बाद हल्के भोजन के रूप में भी बहुत अच्छा लगता है।
सूजी फरा के फायदे
सूजी फरा स्टीम्ड होने की वजह से कम तेल में बनता हैं, इसमें सूजी और दही होने के कारण यह पचने में आसान होता है और पेट को हल्का रखता है। यह बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए उपयुक्त व्यंजन है।
यह भी देखें:-
- Khatta Meetha Poha Recipe: 15 मिनट में बनाएँ नाश्ते के लिए परफेक्ट खट्टा-मीठा पोहा
White Sauce Pasta: क्रीमी, टेस्टी और झटपट बनने वाला व्हाइट सॉस पास्ता की आसान रेसिपी























