क्या Treadmill पर दौड़ना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है या नुकसानदायक? जानिए विस्तार से

Ansa Azhar

Published on:

Follow Us

Treadmill पर दौड़ना आजकल फिटनेस के शौकीनों के बीच काफी लोकप्रिय बन रहा है। यह एक सुविधाजनक विकल्प भी है, खासकर उन लोगों के लिए जो मौसम या स्थान की परवाह किए बिना कसरत करने के इच्छुक हैं। हालांकि, ट्रेडमिल पर दौड़ने के अपने कुछ फायदे और कुछ नुकसान दोनों हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि ट्रेडमिल के क्या फायदे और नुक्सान हैं।

Treadmill पर दौड़ने के फायदे:

सुविधा: ट्रेडमिल पर आप किसी भी समय, कहीं भी दौड़ सकते हैं। इसे आप घर पर भी रख सकते हैं आपको बाहर जाने या मौसम का अनुकूल होने की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

सुरक्षा: ट्रेडमिल पर दौड़ना सड़क पर दौड़ने की तुलना में अधिक सुरक्षित होता है। आपको वाहनों या अन्य बाधाओं के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं होती है।

जोड़ों पर कम दबाव: ट्रेडमिल में एक कुशनिंग सिस्टम भी होता है जो जोड़ों पर पड़ने वाले दबाव को कम करता है। यह उन लोगों के लिए फायदेमंद होता है जिनके घुटने, एड़ी या कूल्हों में दर्द की समस्या हो।

यह भी पढ़ें  Weight loss Tips: मोटापा कम करने के लिए आजमाएं यह आसान तरीका

गति और ढलान पर नियंत्रण: आप ट्रेडमिल पर गति और ढलान को आसानी से अपने अनुसार समायोजित कर सकते हैं। इससे आप अपने फिटनेस स्तर के अनुसार कसरत आसानी से कर सकते हैं।

दिल और फेफड़े मजबूत होते हैं: नियमित रूप से ट्रेडमिल पर दौड़ने से हृदय और फेफड़े मजबूत होते हैं। इससे कार्डियोवैस्कुलर स्वास्थ्य में सुधार होता है।

कैलोरी बर्न होती है: ट्रेडमिल पर दौड़ने से कैलोरी तेजी से बर्न होती है, जिससे वजन कम करने में बहुत सहायता मिलती है।

Treadmill Benefits Side effects

Treadmill पर दौड़ने के नुकसान: 

बोरियत: लंबे समय तक ट्रेडमिल पर दौड़ने से बोरियत महसूस हो सकती है, क्योंकि आपको रोजाना एक ही जगह पर खड़े हो कर दोड़ना पड़ता है जिससे आपका व्यायाम करने का मन नहीं लगता।

यह भी पढ़ें  Natural Remedy: सफेद बालों से छुटकारा पाने का घरेलू उपाय, जानें काले तिल का सही इस्तेमाल

जोड़ों में दर्द: अगर आप बहुत तेज गति से या लंबे समय तक दौड़ते हैं तो इससे आपके जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द हो सकता है।

असहज मुद्रा: ट्रेडमिल पर दौड़ते समय आपकी प्राकृतिक दौड़ने की मुद्रा बदल सकती है। क्योंकि ट्रेडमिल की बेल्ट आपके पैर को पीछे खींचती है, जिससे आपकी बॉडी की प्राकृतिक गति प्रभावित होती है।

निर्भरता: अगर आप केवल ट्रेडमिल पर ही दौड़ते हैं तो आप बाहर दौड़ने में असहज महसूस कर सकते हैं।

Treadmill पर दौड़ना एक अच्छा व्यायाम है लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं। अगर आप ट्रेडमिल पर दौड़ना शुरू करना चाहते हैं तो किसी फिटनेस ट्रेनर से सलाह लेना जरूरी है। वह आपको सही तरीके से ट्रेडमिल का उपयोग करने के बारे में बताएगा और आपके लिए एक उपयुक्त व्यायाम योजना भी तैयार करेगा। हमारी सलाह है कि आप Treadmill पर दौड़ने से बेहतर है की आप बाहर किसी पार्क में दौड़े।

यह भी पढ़ें  Long Hair Tips: बालों को कमर तक लंबा करने के लिए नारियल तेल के साथ इन चीजों का करें इस्तेमाल, जल्द मिलेगा रिजल्ट

इन्हे भी पढें: