Monsoon Recipe: लोगों को चाइनीज खाना खाना बहुत पसंद होता है। सुबह से लेकर शाम तक लोग तरह-तरह के लजीज व्यंजनों का स्वाद चखना चाहते हैं। अगर आपको हर दिन खाने में कुछ नया और अलग मिले तो बात ही क्या है? चाइनीज खाना लगभग सभी को पसंद होता है। इसके लिए लोग बाहर खाना खाने भी जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसी डिश के बारे में बताएंगे जो भारतीय और चाइनीज खाने का मिश्रण है। ये टेस्टी डिश है मशरूम मंचूरियन (Mushroom Manchurian)।
Monsoon Recipe
अगर आप मानसून में चाइनीज में कुछ बनाना चाहते हैं तो आज के आर्टिकल में हम आपको चाइनीज रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आप भी मानसून में घर पर बना हुआ चाइनीज खाना खाते है तो आपके परिवार या आपको कोई परेशानी नहीं होगी। मशरूम मंचूरियन (Mushroom Manchurian) को बनाना बहुत आसान है, आप आसानी से चाइनीज खाना बनाकर मानसून का मजा ले सकते हैं। मशरूम मंचूरियन (Mushroom Manchurian) खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है। आप इसे लंच या डिनर में बना सकते हैं। इसे आसानी से घर पर बनाया जा सकता है। आइए आज हम आपको इसकी सरल रेसिपी बताते हैं।
मशरूम मंचूरियन (Mushroom Manchurian) के लिए सामग्री
बैटर के लिए
- 1/2 कप मैदा
- 3 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर
- 1 अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च
- 1 छोटा चम्मच सोया सॉस
- 1/2 कप पानी
मशरूम मंचूरियन के लिए
- 250 ग्राम बटन मशरूम
- 4 छोटे हरे प्याज, बारीक कटे हुए
- 3 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
- 2 छोटे चम्मच लहसुन, बारीक कटे हुए
- 2 छोटे चम्मच अदरक, बारीक कटा हुआ
- 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच सोया सॉस
- 1 मध्यम शिमला मिर्च, कटी हुई
मशरूम मंचूरियन (Mushroom Manchurian) बनाने की विधि
बैटर बनाने की सारी सामग्री को एक बाउल में निकाल लें। 2 कप पानी डालकर चिकना बैटर बना लीजिए। न ज्यादा गाढ़ा न ज्यादा पतला। मशरूम को धोकर पोंछ लें और आधा काट लें। तलने के लिए तेल गरम करें। मशरूम को बैटर में डुबाकर सुनहरा होने तक भून लें। उन्हें एक तरफ रख दें। तेल गरम करें। हरे प्याज का सफेद भाग डालें और मध्यम आंच पर एक मिनट तक भूनें। अब इसमें कटी हुई अजवाइन, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन और कुछ हरी प्याज की पत्तियां डालें। इन्हें भी मध्यम आंच पर एक मिनट तक भूनें। काली मिर्च, नमक, चीनी और सोया सॉस डालें। अच्छे से मिला लें। इस सॉस में तले हुए मशरूम डालें। इसे इस तरह हिलाएं कि सॉस मशरूम पर अच्छे से लग जाए। मशरूम मंचूरियन (Mushroom Manchurian) को कटे हुए हरे प्याज और अजवाइन से सजाएं और गरमागरम परोसें।
Monsoon Recipes: जानिए मानसून सीजन में अरबी के पत्तों से बनने वाली दो स्वादिस्ट रेसिपी