Nirahua: इन दोनों भोजपुरी सिनेमा का क्रेज दर्शकों पर काफी ज्यादा फैला हुआ है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार और बेहतरीन सिंगर कहे जाने वाले दिनेश लाल यादव यानी कि निरहुआ की एक झलक पाने के लिए हमेशा से ही फैन्स बेकरार बने रहते हैं। निरहुआ आज दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं और भोजपुरी इंडस्ट्री की ज्यादातर अभिनेत्रियों के साथ में रोमांस करते हुए नजर आ चुके हैं। दिनेश लाल यादव ने भोजपुरी इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।
आम्रपाली और Nirahua की जोड़ी है लाजवाब
पूरे भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी निरहुआ के फैंस मौजूद हैं। लेकिन भोजपुरी दर्शकों के दिलों पर निरहुआ (Nirahua) राज करते हैं और आम्रपाली दुबे के साथ में उनकी जोड़ी दर्शकों को काफी ज्यादा भाती है। हमेशा से ही फैन्स दोनों की जोड़ी को देखने के लिए बेकरार बने रहते हैं। लेकिन इन दोनों निरहुआ और भोजपुरी एक्ट्रेस नीता ढूंगाना का एक पुराना वीडियो खूब तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है।
नीता और निरहुआ ने झरने के नीचे किया रोमांस
दरअसल आपको बता दें कि भोजपुरी गाना ‘तू रहल करा तीतर’ में निरहुआ (Nirahua) और नीता को दिखाया गया है। इतना ही नहीं गाने की शुरुआत में दोनों ही पार्क में ठुमके लगाते हुए नजर आते हैं और बाद में झरने के नीचे रोमांस करते हुए देखे जाते हैं। वीडियो के अंदर देखा जा सकता है कि निरहुआ और नीता आधी रात को भी रोमांस करते हुए दिखाई देते हैं।
दिनेश लाल यादव की फ़िल्म का गाना वायरल
बता दें कि इस गाने को प्रियंका सिंह और मोहन राठौर ने अपनी आवाज दी है। दूसरी तरफ इसके बोल संतोष पुरी ने लिखे और इसको म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया। निरहुआ का ये गाना उनकी फिल्म ‘शेर ए हिंदुस्तान’ का बताया जा रहा है। इस फिल्म में दिनेश लाल यादव यानी कि निरहुआ, आयुष रिजाल, नीता ढूंगाना, अमृत कुमार, सुनील थापा और संतोष पहलवान लीड किरदार में नजर आए थे।
Arvind Akela Kallu ने नीलम गिरी को ऐसी जगह छुआ कि एक्ट्रेस का मचला मन, बोलीं- चुभुर…चुभुर…