Ritesh Pandey: भोजपुरी इंडस्ट्री इन दिनो दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इतना ही नहीं केवल बिहार ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश में भी भोजपुरी फिल्मों और गानों का ट्रेंड बढ़ता ही चला जा रहा है। बिहार और उत्तर प्रदेश दोनों जगह पर ही भोजपुरी भाषा का खूब चलन बढ़ता जा रहा है। कुछ खबरों के अनुसार पूरे देश में लगभग 22 करोड़ से ज्यादा लोग भोजपुरी भाषा का उपयोग करते हैं। यहां तक की लोगों द्वारा भोजपुरी फिल्में और गाने भी काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं।
Ritesh Pandey और चांदनी सिंह का वीडियो मचा रहा धूम
भोजपुरी की एक्शन से लेकर रोमांटिक फिल्में काफी ज्यादा पसंद की जाती है। यहां तक की सोशल मीडिया पर भी भोजपुरी गानों का काफी ज्यादा चलन बढ़ चुका है और खूब वायरल होते हुए भी नजर आते हैं। लेकिन आपको बता दें कि इन दोनों भोजपुरी के सुपरस्टार रितेश पांडे (Ritesh Pandey) का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यह गाना एक रोमांटिक नंबर है जो कि चांदनी सिंह के साथ में उन्होंने फिल्माया है।
Ritesh Pandey ने चांदनी के उतर फेंके कपड़े
वीडियो के दौरान दोनों को काफी ज्यादा रोमांटिक अंदाज में देखा जा रहा है। रितेश पांडे (Ritesh Pandey) और चांदनी सिंह का रोमांस बेडरूम से शुरू होता है और एक्टर एक-एक करके चांदनी के सभी कपड़ों को फेंक देते हैं। यहां तक कि चांदनी सिंह भी उनका जमकर साथ देती हैं। दोनों रोमांस का जमकर मजा लेते हैं। दरअसल हम भोजपुरी गाने ‘बल्ब कबो बरे बुत्ते’ की बात कर रहे हैं। इस गाने को खुद रितेश पांडे (Ritesh Pandey) ने गया है और इसके लिरिक्स विशाल भारती ने लिखे हैं। इस गाने को म्यूजिक श्यामसुंदर ने दिया है।
60 लाख से ज़्यादा वीडियो पर आए व्यूज
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस गाने में चांदनी सिंह लीड किरदार में नजर आ रही है और इसे ‘बल्ब कबो बरे बुत्ते’ एल्बम से लिया गया है। इस वीडियो को डायरेक्ट करने का काम आर्यन देव का था और कोरियोग्राफी विक्रम राजपूत ने की। इस बेहद ही रोमांटिक वीडियो को 7 जून 2023 को आदिशक्ति फिल्म नामक एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया था। इस गाने को अभी तक 60 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और लगातार इसकी तादाद बढ़ती ही जा रही है। बता दे कि इस वीडियो को देखने के बाद में लोग भी अपने आप को काबू में नहीं कर पा रहे हैं।
Pawan Singh ने निकिता भारद्वाज के साथ किया जमकर रोमांस, कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किया…