Sawan Somwar – सावन का महीना हिंदुओं के लिए काफी विशेष महीना है और भगवान शिव के आराध्य उन्हें प्रसन्न करने के लिए कई प्रकार के तरीके अपनाते हैं। कुछ मुख्य तरीके इस प्रकार से है कि सावन के महीने में मीट-मछली, लहसुन, प्याज का त्याग करना और इसके साथ-साथ कई लोग यह भी मानते हैं कि सावन के महीने में दाढ़ी बनवाना है या बाल कटवाना भी अशुभ होता है। आपको बता दे की ये सभी मान्यताएं बहुत पुरानी है और इन सभी मान्यताओं के पीछे कोई ना कोई राज जुड़ा है। आज हम आपके साथ सावन में बाल क्यों नहीं कटवानी चाहिए इस राज के बारे में जानकरियां साझा करने जा रहे हैं।
इन्हे भी पढे –
- Vastu Tips: यदि वास्तु में रखते हैं विश्वास तो नमक से करें यह उपाय, बीमारियों से मिलेगा पूरी तरह से छुटकारा
- Weight Loss Tips: एक बार इस पत्ते का जूस पी कर देखिए मक्खन की तरह पिघल जाएगी चर्बी
- Home Exercise: घर पर ही शुरू करें यह होम वर्कआउट, जिम जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत और शरीर रहेगा स्वस्थ
सावन में बाल क्यों नहीं कटवाने चाहिए | Sawan Somwar 2023
पुराने समय के अनुसार ऐसी मान्यता है कि सावन के महीने में बाल नहीं कटवाने चाहिए इससे अपशगुन हो सकता है। परंतु सत्य तो यह है कि पहले के समय में रोशनी का कोई अच्छा प्रबंध नहीं था और इसीलिए बाल सही से नहीं कर सकते थे। बरसात के मौसम में वातावरण में अंधकार छा छा जाता था और उस समय बाल कटवाना उतना सही भी नहीं होता।
इसके अलावा यदि आप को चोट लग जाए तो चोट भरने में भी समय लगता था क्योंकि दवाइयां और मेडिसिंस का भी उतना बेहतर इंतजाम नहीं था। सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए ऋषि-मुनियों ने यह निर्धारित किया था कि बरसात के मौसम में बाल ना कटवाए तो ज्यादा बेहतर है हालांकि इसे किसी प्रकार का अपशगुन नहीं होता है।
बरसात के मौसम में बालों से जुड़ी कई प्रकार की समस्याएं हो सकती है इसलिए आपको बालों का विशेष ध्यान रखना चाहिए जैसे हेयर केयर रूटीन और हेयर केयर टिप्स फॉलो करें। इसके अलावा हफ्ते में एक बार बालों में नारियल का तेल अवश्य लगाएं इससे बालों को पोषण मिलेगा।