भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है Vivo X200 FE, Dimensity 9400e प्रोसेसर के साथ मिलेगा 50MP कैमरा

Published on:

Follow Us

Vivo X200 FE : Vivo X200 FE को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। पहले खबरें आ रही थीं कि Vivo X200 Pro Mini और X200 Ultra भारत में लॉन्च होंगे, लेकिन अब एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, Vivo X200 FE भारत में X200 Pro Mini की जगह ले सकता है। यह नया वेरिएंट Vivo X200 Ultra के साथ लॉन्च हो सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

Vivo X200 FE Launch Date

ताजा मिली रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीवो के X200 FE स्मार्टफोन को भारत में जून के अंत या जुलाई की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। पहले यह स्मार्टफोन Vivo X200 Pro Mini की जगह ले सकता है, जो पहले चीन में लॉन्च हुआ था। यह स्मार्टफोन Vivo X200 Ultra के साथ डेब्यू कर सकता है। हालांकि, Vivo X200 FE के फीचर्स और कीमत को लेकर अभी तक कुछ भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसमें बहुत सारे अपडेट और अच्छे फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

Vivo X200 FE Display

Vivo के इस X200 FE में 6.31 इंच की 1.5K LTPO OLED स्क्रीन हो सकती है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है, जो गेमिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट के लिए एक बेहतरीन अनुभव प्रदान करेगा। इसके अलावा, LTPO तकनीक की मदद से डिस्प्ले की बैटरी परफॉर्मेंस भी बेहतर हो सकती है।

Vivo X200 FE Processar

यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9400e प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जो Dimensity 9400 चिपसेट का एक अपग्रेडेड वर्जन हो सकता है। यह प्रोसेसर स्मार्टफोन को पावरफुल परफॉर्मेंस और स्मूथ यूज़र एक्सपीरियंस देने में सक्षम होगा। खासतौर पर, इस चिपसेट का इस्तेमाल OnePlus Ace 5 Racing Edition और Realme स्मार्टफोन जैसे डिवाइसेज में भी किया जा सकता है।

Vivo X200 FE Camera

फोटोग्राफी के मामले में Vivo X200 FE में 50 मेगापिक्सल मेन रियर सेंसर और 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो शूटर हो सकता है। यह सेटअप आपको शानदार फोटो क्वालिटी और ऑप्टिकल जूम की सुविधा दे सकता है। इसके अलावा, 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा होने की उम्मीद है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए बेहतरीन होगा।

Vivo X200 FE Battery

Vivo X200 FE में 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है, जो इसे बेहद तेजी से चार्ज करने में मदद करेगा। हालांकि, बैटरी साइज की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन यह बड़े बैकअप की उम्मीद कर सकते हैं।

Vivo X200 FE Connectivity Features

वीवो की और से आने वाले इस फ़ोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi 6, और Bluetooth 5.3 जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा, स्मार्टफोन में NFC, IR ब्लास्टर, और स्टीरियो स्पीकर्स जैसी सुविधाएं भी हो सकती हैं। इस स्मार्टफोन में IP68 रेटिंग के साथ पानी और धूल से बचाव की सुविधा भी हो सकती है, जिससे यह स्मार्टफोन अधिक सुरक्षित और टिकाऊ होगा।

Vivo X200 FE Price

वैसे अभी इस Vivo X200 FE स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च नहीं किया गया है लेकिन चीन में इसकी कीमत की जानकारी सामने आई है, जो CNY 4,699 (लगभग ₹56,000 रुपये) है। 12GB + 256GB वेरिएंट की यह कीमत हो सकती है। हालांकि, भारत में इसके मूल्य में थोड़ा अंतर हो सकता है, लेकिन यह किफायती कीमत पर एक बेहतरीन स्मार्टफोन हो सकता है।

यह भी पढ़े :-