Google जल्दी ही टेक इंडस्ट्री में अपना नया स्मार्टफोन Google Pixel 10a को इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया है। अब जल्दी ही इसकी बिक्री शूर होने वाली है। पिछले महीने इस फोन को कंपनी ने इंटरनेशनल मार्केट में पेश किया था लेकिन अब इसे भारतीय यूजर्स के लिए पेश किया गया है। इस फोन में 5,100mAh बैटरी से लेकर बड़ी डिस्प्ले तक बहुत से फीचर्स दिए गए हैं। आइए देखते हैं इंडिया में इसे कितनी कीमत और किन फीचर्स के साथ पेश किया गया है।
भारत में शुरू हुई Google Pixel 10a की बिक्री
बताया जा रहा है कि इस नए Google Pixel 10a को इंडिया में ऑफिशियल तौर पर बेचा जा रहा है। इसे आप कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और ऑनलाइन स्टोर के साथ-साथ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर भी खरीद सकते हैं। ये फोन उन लोगों के लिए है जो प्रीमियम फीचर्स के साथ भरोसेमंद एंड्रॉयड एक्सपीरियंस चाहते हैं। इंडिया में Google Pixel 10a को केवल एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है और इसकी कीमत 49,999 रुपये रखी गई है।

इस कीमत पर यह फोन मिड-प्रीमियम सेगमेंट में आता है। इसी के साथ इस फोन को खरीदने वालों के लिए कंपनी कुछ खास ऑफर्स और फीचर्स भी दे रही है। अगर आप इसे HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं, तो इस पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक मिल सकता है। इसके अलावा इस फोन पर पुराने फोन के बदले 3,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। इसके अलावा कंपनी 24 महीने की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दे रही है।
शानदार डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस
Google Pixel 10a में 6.3 इंच का pOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080 × 2,424 पिक्सल है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जिससे यूजर्स को अच्छा एक्सपीरियंस मिलता है। इस फोन को 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इस फोन की डिस्प्ले की सेफ्टी के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में Titan M2 सिक्योरिटी कोप्रोसेसर भी दिया गया है। Pixel स्मार्टफोन्स की सबसे बड़ी खासियत यही मानी जाती है कि इनमें सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट जल्दी मिलते हैं।

48MP का प्राइमरी कैमरा और 13MP अल्ट्रा-वाइड
कैमरे की बात करें तो Google Pixel 10a में काफी अच्छा कैमरा सेटअप मिलता है। इस फोन के पीछे डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जो f/1.7 अपर्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ ही इस फोन में 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया गया है, जिससे यूजर्स बड़े एंगल में फोटो ले सकते हैं। Pixel सीरीज के फोन खासतौर पर अपनी शानदार फोटो प्रोसेसिंग और AI कैमरा फीचर्स के लिए जाने जाते हैं।
बैटरी की बात करें तो Google Pixel 10a में 5,100mAh की बड़ी बैटरी देखने के लिए मिलती है, जिससे यूजर्स को अच्छा बैकअप मिलता है। इसके अलावा कंपनी ने फोन 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया है। इसके साथ ही इसमें 10W वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट भी दिया गया है। कम्पनी ने इस फोन को चार कलर ऑप्शन Fog, Berry, Lavender और Obsidian के साथ पेश किया है। अगर आप एक मिड-प्रीमियम सेगमेंट का फोन खरीदना चाहते हैं, तो ये अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Vivo T5x 5G जल्द आ सकता है भारत में, परफॉर्मेंस टेस्ट में 10 लाख से ज्यादा मिले स्कोर
- Infinix Note 60 Ultra की धमाकेदार एंट्री, MWC में पेश हुआ प्रीमियम स्मार्टफोन
- Tecno Pop X लॉन्च: बजट फोन में मिला Walkie-Talkie Calling फीचर, बिना नेटवर्क भी कर सकेंगे कॉल






















