Honor Play 70C: Honor ने अपना नया बजट स्मार्टफोन Honor Play 70C लॉन्च कर दिया है। यह फोन सिंपल लेकिन प्रीमियम डिजाइन के साथ आता है। इसमें 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। बड़ी स्क्रीन और स्मूथ स्क्रॉलिंग की वजह से वीडियो देखने और सोशल मीडिया इस्तेमाल करने का अनुभव बेहतर हो जाता है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
Honor Play 70C में MediaTek Helio G81 Ultra प्रोसेसर दिया गया है। यह चिपसेट डेली टास्क, मल्टीटास्किंग और हल्की गेमिंग के लिए अच्छा माना जाता है। फोन में 4GB और 6GB RAM ऑप्शन के साथ 64GB और 128GB स्टोरेज मिलती है। जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को microSD कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है।

कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में 13MP का रियर कैमरा दिया गया है। जो सामान्य फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए ठीक माना जा रहा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट करता है।
बैटरी और सॉफ्टवेयर
Honor Play 70C की सबसे बड़ी खासियत इसकी 5300mAh की बड़ी बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह फोन लंबे समय तक बैकअप देने में सक्षम है। फोन Android 15 आधारित MagicOS 9.0 पर चलता है। जिससे यूजर्स को लेटेस्ट फीचर्स और स्मूथ एक्सपीरियंस मिलता है।
कनेक्टिविटी और फीचर्स
इस स्मार्टफोन में Bluetooth 5.1, Wi-Fi, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स मिलते हैं। फोन ड्यूल SIM सपोर्ट के साथ आता है और इसका वजन लगभग 186 ग्राम है।

कीमत और उपलब्धता
Honor Play 70C को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत लगभग CNY 599 (करीब ₹9,000) रखी गई है। जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत लगभग ₹12,000 तक जाती है।
निष्कर्ष
Honor Play 70C उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। जो कम बजट में बड़ी बैटरी, बड़ी डिस्प्ले और सामान्य इस्तेमाल के लिए भरोसेमंद स्मार्टफोन चाहते हैं। बजट सेगमेंट में यह फोन काफी आकर्षक विकल्प बनकर सामने आया है।






















