Infinix GT 50 Pro जल्द करेगा एंट्री, बजट में मिलेगा दमदार गेमिंग फोन और तगड़े फीचर्स

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

अगर आप किसी स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो Infinix जल्द ही अपना नया बजट गेमिंग स्मार्टफोन Infinix GT 50 Pro लॉन्च कर सकती है इस फोन को लेकर टेक मीडिया में काफी खबरें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि कंपनी इसे तगड़े फीचर्स के साथ पेश करेगी। फिलहाल इसकी लॉन्च डेट को लेकर कोई खबर सामने नहीं आई है लेकिन बताया जा रहा है कि कंपनी इसे इसी साल पेश करेगी।

लीक रिपोर्ट से सामने आई अहम जानकारी

टेक वेबसाइट की रिपोर्ट में आई सामने जानकारी के हिसाब से Infinix GT 50 Pro के डिजाइन और फीचर्स को लेकर कई अहम खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि यह फोन पहले ही बेंचमार्किंग वेबसाइट Geekbench पर नजर आ चुका है, जिससे इसकी परफॉर्मेंस से जुड़ी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि कंपनी इसे बजट सेगमेंट में उतारेगी। जिससे बजट यूजर्स इसे आसानी से खरीद सकेंगे।

Infinix GT 50 Pro

डिजाइन को लेकर जो जानकारी सामने आई है उसके हिसाब से Infinix की GT सीरीज को खास तौर पर गेमिंग यूजर्स के लिए डिजाइन की गई है, और GT 50 Pro भी इसी ट्रेंड को फॉलो करता नजर आएगा। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इसके रियर पैनल पर कार्बन फाइबर जैसा डायगनोल वीव पैटर्न दिया जा सकता है, जो इसे एक अलग और स्टाइलिश लुक देगा। इसके अलावा, इस फोन के पीछे ग्रीन कलर के LED क्लॉज भी मिल सकते हैं, जिससे ये फोन एक गेमिंग फोन की तरह परफॉर्म करेगा।

शानदार डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर

डिस्प्ले की बात करें तो Infinix GT 50 Pro में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। साथ ही बताया जा रहा है कि इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट होगा। परफॉर्मेंस के मामले में भी ये फोन काफी अच्छा साबित होगा इसमें MediaTek Dimensity 8400 Ultimate चिपसेट मिलेगा। जिससे ये फोन काफी अच्छा परफॉर्मेंस देगा।

साथ ही कंपनी इस फोन को 12GB रैम के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन दे सकती है। Geekbench लिस्टिंग के मुताबिक, Infinix GT 50 Pro ने सिंगल-कोर टेस्ट में 1,612 पॉइंट और मल्टी-कोर टेस्ट में 6,686 पॉइंट हासिल किए हैं। यह स्कोर बताता है, कि ये फोन कितना मजबूत होने वाला है।

50MP कैमरा के साथ मिलेगा शानदार एक्सपीरियंस 

कैमरा सेगमेंट में ये फोन काफी अच्छा साबित होगा क्यों कि कंपनी Infinix GT 50 Pro में 50MP का प्राइमरी कैमरा दे सकती है। साथ ही इसमें OIS सपोर्ट भी मिलेगा। इसके अलावा इसमें 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 8MP का तीसरा सेंसर भी मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। कैमरा सेटअप के मामले में ये फोन कई फोंस को पीछे छोड़ देगा।

6500mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

बैटरी के मामले में भी ये फोन काफी अच्छा परफॉर्म करता है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इसमें 6500mAh की सिंगल सेल बैटरी या 6150mAh की ड्यूल सेल बैटरी दी जा सकती है। इतनी बड़ी बैटरी बजट फोन में कम हो देखी जाती है। साथ ही बताया जा रहा है कि कंपनी इस फोन को 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 30W वायरलेस चार्जिंग, 10W रिवर्स चार्जिंग और 5W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट दे सकती है।

Infinix GT 50 Pro

कीमत और लॉन्च को लेकर क्या है अपडेट?

फिलहाल Infinix ने GT 50 Pro को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी साझा नहीं की है। न ही इसकी लॉन्च डेट और कीमत का खुलासा हुआ है। हालांकि, लीक रिपोर्ट्स के हिसाब से देखा जाए तो इसे बजट या मिड-रेंज सेगमेंट में लॉन्च किया जा सकता है। अगर कंपनी इसे इसी कीमत पर लॉन्च करती है, तो ये अच्छा बजट फोन ऑप्शन बनेगा।

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You