Lenovo मार्केट में लाने वाला है नया बड़ा फोन, 7.5-इंच स्क्रीन के साथ मिलेंगे कई नए फीचर्स

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

खबरें आ रही हैं कि Lenovo जल्दी ही अपना एक नया स्मार्टफ़ोन लॉन्च करेगा। जो मोबाइल फोन मार्केट में आने वाले फोनो से थोड़ा हट कर होगा। इस फोन की स्क्रीन काफी बड़ी होगी। रिपोर्ट के हिसाब से इस फोन में 7.5 इंच डिस्पले होगी, जो इसे एक तरह से टैबलेट और फोन के बीच का डिवाइस बनाएगी। इसके अलावा भी कंपनी इसमें कई नए फीचर्स देगी।

टैबलेट जैसा एक्सपीरियंस, फोन जितना पोर्टेबल

बताया जा रहा है कि Lenovo का यह फोन 7.5 इंच के डिस्प्ले के साथ आएगा। यह डिस्प्ले इस फोन को न टेबलेट जितना बड़ा बनाएगी न ही नॉर्मल फोन जितना छोटा। रिपोर्ट के हिसाब से कंपनी इस फोन में 1.5K LCD पैनल का इस्तेमाल कर सकती है। Lenovo ने फोन का डिज़ाइन चौड़ा और फ्लैट बनाया गया है, जिससे स्क्रीन पर देखने का एक्सपीरियंस और बेहतर हो जाएगा। यह फोन उन लोगों के लिए खास होगा जो टैबलेट और फोन दोनों का मिक्स चाहते हैं।

Lenovo Upcoming Smartphone

प्रोफेशनल फोटोग्राफी अब फोन से

टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन की रिपोर्ट के मुताबिक, Lenovo के इस फोन 200 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर आ सकता है। यह कैमरा पेरिस्कोप टेलीफोटो तकनीक से लैस होगा, जो दूर की चीज़ों को भी क्लियर कैप्चर करेगा। यह फोन प्रोफेशनल लेवल फोटोग्राफी के लिए काफी बेहतर साबित होगा।

अगर बैटरी की बात करें तो इस फोन में कंपनी 7000 mAh की बड़ी बैटरी या फिर इसे भी बड़ी बैटरी दे सकती है। वैसे तो अभी तक इस फोन के बारे में ज्यादा खबरें सामने नहीं आई है। रिपोर्ट के हिसाब से बताया जा रहा है कि कंपनी इसमें तेज प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दे सकती है, लेकिन इससे जुड़ी कोई खबर अभी सामने नहीं आई है।

Lenovo Upcoming Smartphone

लेकिन उम्मीद है कि जब यह फोन लॉन्च होगा तो यह एक अलग ही कैटेगरी का डिवाइस साबित होगा क्योंकि ना तो यह पूरी तरह से फोन जितना बड़ा होगा और ना ही टैबलेट जितना। इस फोन के लॉन्च की बात करें तो Lenovo की तरफ से कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है कि वह इसे कब मार्केट में ला रही है।

लेकिन टेक मार्केट एक्सपर्ट्स की नजर में यह फोन जल्दी ही लॉन्च हो सकता है। यह फोन एक अलग ही कैटगरी का साबित होगा। इसकी सबसे बड़ी खासियत 7.5 इंच वाली डिस्प्ले होने वाली है जो लोगों का ध्यान इस फोन की ओर खींच रही है। अब बस इंतजार है कि कंपनी इस फोन को कब पेश करती है और किन फीचर्स के साथ कितनी कीमत पर पेश करेगी।

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You