ग्लोबल टेक इवेंट MWC 2026 में Nubia कंपनी ने अपना नया गेमिंग स्मार्टफोन Nubia Neo 5 GT लॉन्च कर दिया है। यह फोन खास तौर पर gaming lovers और GenZ यूज़र्स के लिए तैयार किया गया है। इस फोन को पावरफुल बनाने के लिए कंपनी ने इसमें बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और दमदार performance देने वाले फीचर्स शामिल किए हैं। आइए इसकी खूबियां देखते हैं।
Nubia Neo 5 GT की कीमत
Nubia Neo 5 GT price की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत €399 है जो इंडिया के लगभग ₹42,500 बैठती है। कंपनी ने फिलहाल इसे global market के लिए लॉन्च किया है और इसकी बिक्री मार्च महीने से शुरू होगी। हालांकि अलग-अलग देशों में इसकी sale date अलग हो सकती है। कलर्स ऑप्शन की बात करें तो यह स्मार्टफोन Silver और Black color options में खरीदा जा सकेगा, जिससे यूज़र्स अपनी पसंद के हिसाब मॉडल और कलर चुन सकेंगे।

डिस्प्ले के साथ मिलेगा सुपर स्मूद एक्सपीरियंस
Nubia Neo 5 GT में 6.8 inch का बड़ी AMOLED display दी गई है, जो 1.5K resolution के साथ आता है। इस फोन में 144Hz refresh rate दिया गया है, जिससे scrolling और gaming दोनों बेहद स्मूद महसूस होते हैं। कंपनी ने इसमें 4500 nits peak brightness दी है, जिससे तेज धूप यूजर्स को अच्छा एक्सपीरियंस मिलता है। इसके अलावा फोन में SGS certified eye care feature भी मौजूद है, जो लॉन्ग टाइम तक स्क्रीन देखने पर आंखों पर पड़ने वाले दबाव को कम करने में मदद करता है।
प्रोसेसर और Advanced Cooling System
गेमिंग के बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में MediaTek D7400 chipset दिया गया है, जो 4nm process पर बना है। यह प्रोसेसर तेज स्पीड और बेहतर power efficiency के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी ने इसमें active cooling fan भी दिया है, जिसमें 29,508mm² का बड़ा cooling area मिलता है। कंपनी के हिसाब से यह फोन gaming sessions के दौरान भी ज्यादा heat नहीं होता और frame rate stable बना रहता है। इससे यूजर्स को शानदार गेमिंग एक्सपीरियंस मिलता है।
Gaming Features जो बनाते हैं इसे खास
इस फोन में बहुत से ऐसे फीचर्स देखने के लिए मिलते हैं, जिससे Gaming experience को अच्छा किया जा सकता हैं। इसमें 360° Game Antenna मौजूद है जो गेम खेलते टाइम नेटवर्क कनेक्टिविटी को stable बनाए रखता है। यह फोन Garena Free Fire जैसे गेम के लिए 120FPS support और Delta Force के लिए 90FPS performance देता है।

इस फोन में 3049Hz touch sampling rate और 5.5ms ultra-low latency मिलती है, जिससे टच रिस्पॉन्स बेहद तेज हो जाता है। कंपनी ने इसमें Magic Touch 3.0 feature भी दिया है, जो हाथ गीले या पसीने वाले होने पर भी स्क्रीन रिस्पॉन्स को स्मूद बनाए रखता है। इसके अलावा इस फोन में dual stereo speakers दिए गए हैं जो DTS:X Ultra audio को सपोर्ट करते हैं।
6210mAh Battery और 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
बैटरी के मामले इसमें 6210mAh dual-cell battery दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी के हिसाब से 5% Extreme Mode में भी यह फोन लगभग 23 मिनट तक गेमिंग और 29 घंटे तक स्टैंडबाई टाइम दे सकता है। इसके अलावा भी इस फोन में bypass charging feature भी दिया गया है। अगर आप पावरफुल नई टेक्नोलॉजी का गेमिंग स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो ये एक अच्छा ऑप्शन है।
इन्हें भी पढ़ें:
- RRB Group D Recruitment 2026: कुल 22195 पदों पर भर्ती हुईं जारी, यहाँ से देखें पूरी जानकारी
- Honor 600 जल्द मार्केट में देगा दस्तक, लॉन्च से पहले फोन की अहम जानकारी आई सामने
- IBPS PO Exam Date 2026: यहाँ से देखें परीक्षा की तारीख़ और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी






















