Realme ने इंडिया में नया स्मार्टफोन Narzo Power 5G को लॉन्च के दिया है। इस फोन में कंपनी ने हाई रिफ्रेश रेट के साथ बड़ी डिस्प्ले भी दी है। इसके अलावा इसमें आप टाइटन बैटरी और सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी देख सकते हैं। ओवरऑल अगर कहा जाए तो ये एक मिड रेंज स्मार्टफोन है, जिसकी बिक्री शुरू हो चुकी है और आप इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से खरीद सकते हैं।
भारत में सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन
बताया जा रहा है कि इस फोन में कंपनी ने भारत में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी दी है। Realme Narzo Power 5G में कंपनी ने 10,001mAh की Titan बैटरी दी है। इस बैटरी में Next Gen Silicon Carbon Anode टेक्नोलॉजी, Dual Layer Coating Process और C Pack Protection Board डिजाइन दिया गया है। इन टेक्नोलॉजी की वजह से इस फोन की बैटरी लाइफ और ज्यादा बेहतर हो जाती है।

बैटरी के साथ साथ कंपनी ने Narzo Power 5G में 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया है। Realme के हिसाब से ये बैटरी सिर्फ 5 मिनट की चार्जिंग में आधे दिन तक पावर दे सकती है। इसके अलावा इसमें 55W PPS चार्जिंग, 27W रिवर्स चार्जिंग और बायपास चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। अगर आप देर तक फोन इस्तेमाल करते हैं, तो ये फीचर्स काफी अच्छे हैं।
6.8 इंच का 144Hz AMOLED डिस्प्ले
डिस्प्ले की बात करें तो इस फोन में 6.8 इंच का HyperGlow 4D Curve+ AMOLED डिस्प्ले देखने के लिए मिलती है। इसका रिज़ॉल्यूशन 1280 × 2800 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 144Hz है। डिस्प्ले HDR10+ सपोर्ट करता है और इसकी पीक ब्राइटनेस 6500 निट्स तक है। Realme ने स्क्रीन को Corning Gorilla Glass 7i से प्रोटेक्ट किया है। इसके अलावा 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और TransView डिजाइन यूजर को बेहतरीन विजुअल एक्सपीरियंस देते हैं।
प्रोसेसर और गेमिंग फीचर्स
Realme Narzo Power 5G प्रोसेसर se लेकर गेमिंग फीचर्स तक एक नई टेक्नोलॉजी पर बेस्ड फोन है। इसमें कंपनी ने MediaTek Dimensity 7400 Ultra 4nm प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। इसमें Mali G615 MC2 GPU और HyperVision+ AI चिप दी गई है, जो 90fps BGMI गेमिंग को सपोर्ट करती है।
इसके अलावा इस फोन में 8GB LPDDR4X RAM और 128GB/256GB UFS 3.1 स्टोरेज देखा जा सकता है। इसके साथ 14GB तक वर्चुअल RAM का भी ऑप्शन मिलता है। बेहतर कूलिंग के लिए इसमें फोन में 7000mm² AirFlow VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है।

50MP प्राइमरी और 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा
अच्छे कैमरे के लिए Realme Narzo Power 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा शामिल है। प्राइमरी कैमरा f/1.8 अपर्चर और 2-axis OIS सपोर्ट करता है। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल Sony IMX480 है, जो 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। रियर कैमरा से 4K 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग और AI Photography मोड्स जैसे AI Landscape का फायदा लिया जा सकता है।
ये फोन पूरी तरह से Android 16 पर आधारित realme UI 7.0 के साथ आता है। कंपनी ने कहा है कि इसे 3 साल के Android अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। UI में आसान नेविगेशन और TransView डिजाइन शामिल है, जिससे फोन टेक्नोलॉजी और स्टाइल काका परफेक्ट कॉम्बिनेशन बन जाता है।
फर्स्ट सेल में बड़े डिस्काउंट
अब बात करते हैं इसकी कीमत की तो Realme ने Narzo Power 5G के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत ₹27,999 और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत ₹29,999 रखी है। फर्स्ट सेल ऑफर के तहत 3000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 1000 रुपये का एक्स्ट्रा प्राइस ऑफर दिया जा रहा है। इसका मतलब है कि इफेक्टिव कीमत ₹25,999 और ₹23,999 हो जाती है।
इसमें साथ ही 6 महीने की नो कॉस्ट EMI और करीब 4 साल की बैटरी वारंटी भी मिलती है। इसके अलावा इस फोन को Titan Silver और Titan Blue कलर में ऑप्शन में पेश किया गया है। इस सभी फीचर्स को देखते हुए कहा जा सकता है कि ये फोन मिड रेंज में काफी कुछ दे रहा है जिससे यूजर्स को अच्छा और नया एक्सपीरियंस मिलेगा।
इन्हें भी पढ़ें:
- Infinix Note 60 Ultra की धमाकेदार एंट्री, MWC में पेश हुआ प्रीमियम स्मार्टफोन
- SSC GD Exam Date 2026: यहाँ से देखिए परीक्षा की तारीख़ और डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- Tecno Pop X लॉन्च: बजट फोन में मिला Walkie-Talkie Calling फीचर, बिना नेटवर्क भी कर सकेंगे कॉल






















