इंडियन मार्केट में Xiaomi जल्दी ही Redmi A7 Pro को लॉन्च कर चुकी है। ये फोन बजट सेगमेंट को टारगेट करेगा। यानी अगर आपको कम पैसों में अच्छा परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ चाहिए तो आप इस फोन की ओर जा सकते हैं। ये फोन स्टूडेंट्स और उन लोगों के लिए बेस्ट रहेगा जिनके पास पैसे कम हैं।
अगर बात करें Redmi A7 Pro Price की तो इसके 4GB RAM और 64GB वाले स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 119 अमेरिकी डॉलर रखी गई है यानी इंडिया के लगभग ₹11,100 है। वहीं यूरोपियन मार्केट में इसकी कीमत 129.99 यूरो बताई गई है। ये फोन 4GB+64GB और 4GB+128GB स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है।
बड़ी स्क्रीन के साथ स्मूथ एक्सपीरियंस
डिस्प्ले क्षेत्र की बात करें तो रेडमी a17 प्रो में 6.9 इंच की बड़ी HD+ IPS LCD स्क्रीन दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जो इस कीमत के फोन में एक बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है।

इसके अलावा फोन में 240Hz टच सैंपलिंग रेट दिया गया है, जिससे स्क्रीन का रिस्पॉन्स तेज महसूस होता है। जो लोग फोन को देर तक इस्तेमाल करते हैं उनके लिए इसमें TÜV Rheinland Low Blue Light, Flicker Free और Circadian Friendly सर्टिफिकेशन भी दिया गया है, जिससे आंखों पर कम असर पड़ता है।
Redmi A7 Pro: प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
अगर बात करें परफॉर्मेंस की तो इसमें आपको बेहतर परफॉर्मेंस देने के लिए कंपनी ने ऑक्टा-कोर UNISOC T7250 12nm प्रोसेसर दिया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 1.8GHz है। इसके साथ Mali-G57 MP1 GPU मिलता है, जो डेली यूज और हल्की गेमिंग के लिए ठीक ठाक है।
इस फोन में 4GB LPDDR4X RAM दी गई है, जिससे मल्टीटास्किंग आसान हो जाती है। साथ ही 64GB और 128GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है। इसकी एक खास बात यह है कि आप स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए स्टोरेज को 2TB तक बढ़ा सकते हैं।
इसके अलावा यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 3 के साथ आता है, जिससे यूजर्स को नया और स्मूथ सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिलता है।
सोशल मीडिया के लिए शानदार कैमरा सेटअप
कैमरे सेक्शन की बात करें तो Redmi A7 Pro Camera features के रूप में डुअल कैमरा स्टाइल डिजाइन के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/2.2 है। यह कैमरा दिन की रोशनी में अच्छी फोटो क्लिक करने में सक्षम माना जा रहा है।

वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/2.0 है। यह कैमरा ऑनलाइन मीटिंग, वीडियो कॉल और सोशल मीडिया पोस्ट करने के लिए अच्छे फोटो खींच सकता है।
Redmi A7 Pro का बैटरी सेक्शन
Is फोन की बड़ी खासियतों में से एक इसका बैटरी सेक्शन भी है। Redmi A7 Pro में battery 6000mAh की दी गई है। इस बैटरी के साथ 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी का कहना कि इस बैटरी के साथ आप इस फोन को डेढ़ से दो दिन तक चला सकते हैं।
अगर आप ₹10,000–₹12,000 के आसपास नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Redmi A7 Pro के बारे में जरूर सोचें। ये कम कीमत में आपको अच्छे फीचर्स देगा।
इन्हें भी पढ़ें:
- iPhone 18 Pro Launch in India: भारत में कब होगा लॉन्च? जानिए कीमत, फीचर्स और लेटेस्ट अपडेट
- Motorola Razr 70 Ultra को लेकर बड़ा अपडेट, लॉन्च से पहले डिजाइन और फीचर्स का खुलासा
- New Tata Tiago Facelift: नए लुक और फीचर्स के साथ आई टाटा की पॉपुलर हैचबैक, देखे






















