Samsung Galaxy M47 जल्द हो सकता है लॉन्च, इंटरनल टेस्ट सर्वर पर दिखा नया मिड-रेंज स्मार्टफोन

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

Samsung जल्दी ही अपनी M सीरीज को बढ़ाने की तैयारी कर रहा है क्योंकि कंपनी जल्द अपनी M सीरीज में नया Samsung Galaxy M47 लॉन्च करने वाली है। कुछ रिपोर्ट्स के हिसाब से यह स्मार्टफोन इंटरनल टेस्ट सर्वर पर देखा गया है, जिससे इसके लॉन्च की खबरें तेजी से बढ़ रही हैं। माना जा रहा है कि कंपनी इसे Samsung Galaxy M44 का सक्सेसर बनाकर पेश करेगी, जिसे मिड रेंज में लॉन्च किया जाएगा।

इंटरनल टेस्ट सर्वर पर दिखा Samsung Galaxy M47

कुछ मीडिया खबरों के हिसाब से Samsung Galaxy M47 को भारत में कंपनी के इंटरनल टेस्ट सर्वर पर SM-M476B मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया है। इससे पहले यह स्मार्टफोन IMEI डेटाबेस पर भी लिस्ट हो चुका है, जिससे संकेत मिलता है कि कंपनी इसके लॉन्च की तैयारी लगभग पूरी कर चुकी है। कुछ खबरों के हिसाब से इस फोन को आने वाले कुछ हफ्तों में लॉन्च किया जा सकता है।

Samsung Galaxy M47

Samsung Galaxy M47 में मिल सकता है Super AMOLED Display

लीक रिपोर्ट्स का कहना है कि Samsung Galaxy M47 की सबसे बड़ी खासियतों में इसका डिस्प्ले भी शामिल होगा। रिपोर्ट के हिसाब से इसमें Super AMOLED Display दी जा सकती है, जो इसे इस सेगमेंट में काफी अच्छा ऑप्शन बनाएगी। Super AMOLED स्क्रीन होने की वजह से आपको बेहतर कलर, डीप ब्लैक और ज्यादा ब्राइटनेस मिलती है, जिससे वीडियो देखने से लेकर गेम खेलने तक का एक्सपीरियंस काफी अच्छा रहता है।

अब अगर हम इसके कैमरा फीचर्स की तरफ आएं तो ऑफिशियल जानकारी अभी इसके बारे में सामने नहीं आई है, लेकिन सैमसंग के पिछले M सीरीज मॉडल्स को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है।

इसके साथ ही अल्ट्रा-वाइड या डेप्थ सेंसर भी दिया जा सकता है, जिससे फोटोग्राफी का लेवल बढ़ जाएगा। कंपनी इसमें कई सारे AI फीचर्स भी जोड़ सकती है ताकि इसे लोगों के लिए और बेहतर बनाया जा सके।

बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है नया Galaxy M47

Samsung Galaxy M47 में बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इसमें 6000mAh से भी बड़ी बैटरी मिल सकती है, जिसे कंपनी फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ पेश करेगी।

Samsung Galaxy M47

कुछ रिपोर्ट्स यह भी सामने आई हैं कि सैमसंग अपनी M और F सीरीज को ज्यादा बेहतर करने के लिए उनके प्राइसिंग स्ट्रक्चर में बदलाव कर सकता है। कंपनी इस फोन को मिड रेंज और बजट मार्केट में पेश कर सकती है।

कंपनी की ओर से इस फोन की कोई लॉन्च डेट जारी नहीं की गई है, लेकिन टेस्ट सर्वर और IMEI लिस्टिंग से यह पता लग रहा है कि आने वाले कुछ हफ्तों में यह हमें इंडियन मार्केट में देखने के लिए मिल सकता है। जैसे-जैसे लॉन्च नजदीक आएगा, इसके डिजाइन, कीमत और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी सारी जानकारी सामने आ जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You