Vaastu Tips For Money: वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी, शमी, मनी प्लांट की तरह पारिजात का पौधा (Parijat plant) भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। धन की देवी माता लक्ष्मी को पारिजात के फूल बहुत प्रिय हैं। इसलिए देवी लक्ष्मी की पूजा में कमल के फूल के साथ-साथ पारिजात के फूल भी चढ़ाए जाते हैं। पारिजात को हरसिंगार भी कहा जाता है।
Vaastu Tips For Money
घर में पारिजात या हरसिंगार का पौधा होने से कई तरह के वास्तु दोष दूर हो जाते हैं। साथ ही घर में ढेर सारा धन, समृद्धि और बरकत आती है। पारिजात पौधे (Parijat plant) से अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए इसे वास्तु शास्त्र में बताई गई दिशा के अनुसार ही लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में यह पौधा लगा होता है उस घर के लोगों की उम्र लंबी होती है और वे कई पापों से मुक्त हो जाते हैं।
माता लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहेगी
पौराणिक कथाओं के अनुसार, पारिजात वृक्ष समुद्र मंथन से निकला था। समुद्र मंथन से माता लक्ष्मी भी प्रकट हुईं। इंद्र ने स्वर्ग के बगीचे में चमत्कारी पारिजात वृक्ष लगाया था। ऐसा माना जाता है कि यह वृक्ष लंबी आयु और चिरयौवन प्रदान करता है। इससे खूब धन और समृद्धि भी मिलती है। पारिजात का पौधा (Parijat plant) घर में लगाने से मानसिक तनाव दूर होता है और घर में खुशहाली भी आती है।
Parijat plant लगाने की सही दिशा
- पारिजात या हरसिंगार का पौधा घर की उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना सर्वोत्तम होता है।
- इस पौधे को घर में रखने से नकारात्मक प्रभाव कम हो जाते हैं। यह दिमाग को शांत और तनाव मुक्त रखने में भी मदद करता है।
- पारिजात का पौधा घर के मंदिर के पास लगाने से भी बहुत शुभ फल मिलता है।
- पारिजात का पौधा (Parijat plant) घर की पश्चिम दिशा में भी लगाया जा सकता है।
- ध्यान रखें कि हरसिंगार या पारिजात का पौधा किसी भी स्थिति में घर की दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए क्योंकि यह यम की दिशा है। ऐसा करने से फायदे की जगह नुकसान होता है।
Monsoon Skin Care Tips: बारिश के मौसम में ऐसे होनी चाहिए त्वचा की देखभाल, चमक उठेगी त्वचा
Healthy Lifestyle Tips: अपनी जीवनशैली में लाएं कुछ आसान बदलाव और पाए सेहतमंद ज़िन्दगी
Health Tips: गुड़हल के पत्तियां चबाने से मिलते हैं अनेकों फायदे, जानकार रह जाएंगे हैरान