Ladki Bahin Yojana: खुशखबरी, माझी लाडकी बहिन योजना की 7वीं किस्त का एलान, जानें कब मिलेंगे पैसे

Ansa Azhar

Published on:

Follow Us

Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए माझी लाडकी बहिन योजना शुरू की गई थी जिसे लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। इस योजना के तहत सभी पात्र महिलाओं को अब तक छह किस्तों में 9 हजार रुपए की राशि दी जा चुकी है। अब सातवीं किस्त की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 15 जनवरी से 20 जनवरी 2025 के बीच महिलाओं के खाते में ₹1500 की राशि जमा कर दी जाएगी।

किन को मिलेगा इस योजना का लाभ:

सातवीं किस्त के पैसे उन्हीं महिलाओं को मिलेंगे जो इस योजना की पात्रता शर्तों को पूरा करेंगी। सातवीं किस्त की शर्तों के मुताबिक महिला महाराष्ट्र की मूल निवासी होनी चाहिए। महिला की आयु 21 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए। महिला का DBT एक्टिव होना चाहिए। महिला के घर की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए। महिला गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करती हो। महिला के पास ट्रैक्टर के अलावा कोई चार पहिया वाहन न हो। महिला किसी अन्य रोजगार से जुड़ी हुई ना हो।

किन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ:

कुछ महिलाओं को सातवीं किस्त के पैसे नहीं दिए जाएंगे। महाराष्ट्र सरकार के मुताबिक जिन महिलाओं के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज हुई हो उनका आवेदन जांचने के बाद खारिज किया जा सकता है। जिन महिलाओं ने अपना बैंक खाता आधार से लिंक नहीं कराया उन्हें इसका लाभ नहीं मिलेगा। योजना की पात्रता को जो पूरा न करें वह महिला सातवी किस्त को नहीं प्राप्त कर सकती हैं।

लिस्ट कैसे चेक करें: 

महिला इस योजना की पात्र सूची में अपना नाम ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से चेक कर सकती हैं।

ऑफलाइन: 

यदि आप ऑफलाइन लिस्ट चेक करना चाहती हैं तो अपने ग्राम पंचायत कार्यालय है या ब्लॉक कार्यालय जाकर पात्र महिलाओं की सूची देखें।

Ladki Bahin Yojana 7th Installment

ऑनलाइन:

अगर आप ऑनलाइन तरीके से सूची देखना चाहती है तो नीचे दिए गए कुछ स्टेप्स को फॉलो कर के आसानी से चेक कर सकती हैं।

1. सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2. अब लॉगिन आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर लॉगिन करें।

3. उसके बाद “Beneficiary List” विकल्प पर क्लिक करें।

4. मांगी गई आवश्यक जानकारी भरें।

5. सूची में अपना नाम चेक करें।

अगर आपका नाम सूची में है तो सातवीं किस्त की राशि आपके खाते में खुद ही जमा हो जाएगी।

इस योजना का उद्देश्य:

इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता देना है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। अब तक 2 करोड़ 47 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल चुका है। सातवीं किस्त का ऐलान होने के बाद महिलाओं में उत्साह का माहौल है। योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अपने सभी दस्तावेजों को अपडेट करें।

इन्हें भी पढें: