MPSC Recruitment 2025: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, पूरी जानकारी यहां पढ़ें!

Ansa Azhar

Published on:

Follow Us

मिजोरम लोक सेवा आयोग (MPSC) द्वारा 2025 के लिए अपर डिवीजन क्लर्क खाली पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। गवर्नमेंट जॉब की खोज कर रहे कैंडिडेट्स के लिए यह एक बेहतरीन मौका है। इच्छुक और योग्य कैंडीडेट्स 26 मार्च 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत कुल 53 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस लेख में हम अपको इस भर्ती से जुड़ी ज़रूरी जानकारी देंगे।

ज़रूरी योग्यता: 

मिजोरम PSC भर्ती 2025 के माध्यम से कुल 53 अपर डिविजन क्लर्क पदों पर भर्ती की जाएगी। इन खाली पदों को अलग-अलग विभागों में भरा जाएगा कैंडीडेट्स विभाग वार वैकेंसी की पूरी जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर डिग्री होनी ज़रूरी है।

अधिक शैक्षणिक योग्यता की जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की कम से कम आयु 18 वर्ष तथा ज्यादा से ज्यादा आयु 35 वर्ष होनी चाहिए, जबकि आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को आयु सीमा में सरकारी नियम अनुसार छूट मिलेगी।

MPSC Recruitment 2025

चयन की प्रक्रिया:

मिजोरम PSC द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती प्रक्रिया में कैंडीडेट्स का चयन लिखित परीक्षा तथा साक्षात्कार के बेस्ड पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी जिसमें करंट अफेयर्स, अंग्रेजी भाषा, सामान्य ज्ञान तथा संबंधित विषयों से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। उसके बाद इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा और सबसे आखिर में चयन मेरिट लिस्ट के बेस्ड पर किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया:

इस भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार मिजोरम PSC की आधिकारिक वेबसाइट https://mpsconline.mizoram.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और होमपेज पर ‘मिजोरम PSC भर्ती 2025’ लिंक पर क्लिक करें।

2. उसके बाद नया पेज खुलने पर रजिस्ट्रेशन करें और अपनी लॉगिन डिटेल्स बनाएं।

3. अब आवेदन फॉर्म भरें और सभी जरूरी जानकारी दर्ज करें।

4. उसके बाद ज़रूरी दस्तावेज अपलोड करें, जैसे कि शैक्षिक प्रमाण पत्र, फोटो और हस्ताक्षर।

5. आवेदन शुल्क जमा करें (यदि लागू हो)।

6. फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

MPSC Recruitment 2025

निष्कर्ष:

गवर्नमेंट जॉब की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए मिजोरम PSC की यह भर्ती एक बेहतरीन अवसर है। इस भर्ती के माध्यम से अपर डिवीजन क्लर्क के खाली पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए बैचलर डिग्री धारक कैंडीडेट्स आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 26 मार्च 2025 है। इसलिए इंटरेस्टेड कैंडीडेट्स जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट को समय समय पर चेक करते रहें।

इन्हें भी पढ़ें:

DISCLAIMER
हमने यह सुनिश्चित करने के लिए सभी उपाय किए हैं कि इस लेख में और हमारे सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर दी गई जानकारी विश्वसनीय, सत्यापित और अन्य बड़े मीडिया हाउस से प्राप्त है। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, हमें [email protected] पर संपर्क करें।