Gold Price Today: सोने की चमक आज कुछ फीकी पड़ी, बाजार में आई गिरावट, देखें ताज़ा दाम

Ansa Azhar

Published on:

Follow Us

Gold Price Today: हमारे यहां सोना केवल गहनों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी रीति रिवाज परंपरा और भावनाओं से जुड़ा हुआ है। शादी हो या कोई त्यौहार सोना लेना देना हमेशा शुभ माना जाता है। बहुत से लोग इसे अपनी जमा पूंजी का हिस्सा मानते हैं, क्योंकि वक्त आने पर यही सोना काम आता है। सिर्फ ज़ेवर की बात नहीं है, आधुनिक युग में सोने का उपयोग कुछ मशीन और मेडिकल उपकरण में भी हो रहा है। लेकिन हमारे देश में अभी भी सोने को ज्यादातर लोग निवेश और परंपरा के तौर पर ही देखते हैं।

आज में 22 कैरेट सोने की कीमत:

आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹8,230 प्रति ग्राम है। इसमें कल के मुकाबले ₹40 की गिरावट आई है। अगर आप अलग-अलग मात्रा में सोना लेना चाहें तो कीमतें इस तरह रहेंगी:

8 ग्राम = ₹65,840

10 ग्राम = ₹82,300

यह भी पढ़ें  PM Kisan Yojana: 19वीं किस्त का इंतजार खत्म! जानें कैसे तुरंत पाएं ₹6,000 की सहायता

100 ग्राम = ₹8,23,000

आज में 24 कैरेट सोने की कीमत:

24 कैरेट यानी शुद्ध सोने की कीमत आज ₹8,978 प्रति ग्राम है। इसमें कल से ₹44 की कमी दर्ज की गई है। आज के हिसाब से कीमतें इस प्रकार हैं:

8 ग्राम = ₹71,824

10 ग्राम = ₹89,780

100 ग्राम = ₹8,97,800

Gold Price Today

पिछले 10 दिनों की कीमतों का रुझान:

अगर हम बीते 10 दिनों की बात करें तो सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 14 मार्च को जहां 22 कैरेट सोना ₹8,245 प्रति ग्राम था, वहीं 20 मार्च को यह ₹8,325 तक चला गया था। इसके बाद इसमें धीरे-धीरे गिरावट शुरू हुई। आज यह ₹8,245 पर आ गया है। 24 कैरेट सोने की कीमत भी लगभग इसी तरह ऊपर-नीचे होती रही। यह बदलाव बाज़ार की चाल और अंतरराष्ट्रीय कीमतों के आधार पर होता है।

यह भी पढ़ें  जानें कैसे 8th Pay Commission के चलते आपकी सैलरी 40,000 से पार और पेंशन में होगी बड़ा इज़ाफा

सोने में निवेश के तरीके:

अब पहले की तरह सोना केवल जेवर खरीदना ही नहीं माना जाता है। आजकल सोने में पैसे लगाने के बहुत से तरीके हैं, जो लोग अपनी सहूलत के हिसाब से चुन सकते हैं। फिजिकल गोल्ड, डिजिटल गोल्ड, गोल्ड ईटीएफ, सावरेन गोल्ड बॉन्ड आदि। अगर आप चाहे तो इनमे से किसी भी तरीके में गोल्ड खरीद कर इन्वेस्ट कर सकते हैं।

Gold Price Today

कुल मिलाकर सोना एक ऐसा विकल्प है, जो परंपरा और सुरक्षा दोनों को एक साथ लेकर चलता आ रहा है। वक्त चाहे जैसा भी हो सोना आपकी मदद करता है। बस आपको यह देखकर निवेश करना है कि आपको किस तरीके से निवेश करना सही और फायदा पहुंचाएगा। सोच समझकर ही फैसला करें लेकिन एक बार सही तरीका पकड़ लिया, तो यह निवेश आपको जरूर फायदा देगा।

यह भी पढ़ें  Nirvah Bhatta Yojana: हरियाणा सरकार श्रमिकों को हर हफ्ते देगी ₹2539, जानें कैसे करें आवेदन

इन्हें भी पढ़ें: