CLOSE AD

लॉन्च से पहले लीक हुई OnePlus Nord 5 की कीमत और स्पेसिफिकेशंस, जाने क्या है इसमें खास

Published on:

Follow Us

OnePlus Nord 5 : OnePlus ने अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन OnePlus Nord 5 को लॉन्च करने की तैयारी शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन पिछले साल आए OnePlus Nord 4 का अपग्रेड वर्जन होगा और इसे भारत में जल्द ही पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को लेकर कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी लीक हो चुकी है। आइए, जानते हैं इसके बारे में।

OnePlus Nord 5 Price

OnePlus Nord 5 की भारत में कीमत ₹30,000 के आस-पास हो सकती है। यह कीमत OnePlus Nord 4 के लॉन्च प्राइस ₹29,999 के आसपास होगी। कहा जा रहा है कि यह स्मार्टफोन Amazon और OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

इससे पहले Nord 4 को OnePlus Ace 3V के रूप में रिब्रांड किया गया था, तो अब OnePlus Nord 5 को OnePlus Ace 5V का भारतीय वर्जन भी माना जा रहा है। हालांकि, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

OnePlus Nord 5
OnePlus Nord 5

OnePlus Nord 5 Display

OnePlus के इस Nord 5 में 1.5K रिजॉल्यूशन वाली फ्लैट AMOLED स्क्रीन मिल सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी हो सकता है, जिससे फोन को अनलॉक करना और भी आसान हो जाएगा।

OnePlus Nord 5 Processar

फोन में MediaTek Dimensity 9400e प्रोसेसर हो सकता है। यह प्रोसेसर Dimensity 9400 का बिन्ड वर्जन माना जा रहा है और इसकी परफॉर्मेंस Dimensity 9300+ और Snapdragon 8s Gen 4 SoC से भी बेहतर हो सकती है। अगर यह प्रोसेसर Nord 4 में दिए गए Snapdragon 7+ Gen 3 से भी पावरफुल होगा, तो स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस काफी शानदार होनी चाहिए।

OnePlus Nord 5 Battery

इस स्मार्टफोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती होगी। यह चार्जिंग स्पीड इस सेगमेंट में बहुत पावरफुल मानी जाएगी और यूज़र्स को बहुत ही जल्दी फोन चार्ज हो जाएगा।

OnePlus Nord 5 Camera

वनप्लस Nord 5 में 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) के साथ मिल सकता है, जिससे शार्प और क्लियर फोटो मिलेंगी। इसके साथ ही 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा भी हो सकता है, जो आपको ज्यादा वाइड एंगल से फोटो खींचने का मौका देगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है, जो शानदार सेल्फी और वीडियो कॉलिंग अनुभव देगा।

OnePlus Nord 5
OnePlus Nord 5

OnePlus Nord 5 Extra Features

इसमें ग्लास बैक और प्लास्टिक फ्रेम हो सकता है, जिससे इसका डिजाइन प्रीमियम लगेगा। IR स्कैनर और डुअल स्पीकर सेटअप जैसी सुविधाएं भी इसमें दी जा सकती हैं, जिससे यह स्मार्टफोन और भी शानदार बन जाएगा।

Conclusion:

OnePlus Nord 5 एक बहुत ही शानदार मिड-रेंज स्मार्टफोन हो सकता है। इसमें बेहतर प्रोसेसर, शानदार डिस्प्ले, पावरफुल कैमरा, और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स होंगे। इसके कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के हिसाब से यह स्मार्टफोन काफी किफायती और आकर्षक हो सकता है। अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं, जो बेहतर परफॉर्मेंस और शानदार फीचर्स के साथ हो, तो OnePlus Nord 5 आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है।

अगर आप Nord 5 का इंतजार कर रहे हैं, तो यह मई 2025 में भारत में लॉन्च हो सकता है और जल्द ही इसके प्री-ऑर्डर की प्रक्रिया भी शुरू हो सकती है।

यह भी पढ़े :-

Dailynews24 App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शार्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए.

googleplayiosstore