×

Gold Price Today: सोना आज भी कल की कीमत पर टिका, जानें 22 और 24 कैरेट की ताजा कीमतें

Ansa Azhar

Published on:

Follow Us

DailyNews24

Stay Updated With the Latest News Anytime, Anywhere!

Gold Price Today: भारत में सोना को केवल एक धातु की नजर से ही नहीं है, बल्कि एक एहसास से भी देखा जाता है। इसके पीछे मेहनत, विश्वास, संस्कृति और परंपराओं की लंबी कहानी छुपी हुई है। कोई त्योहार हो, शादी हो या निवेश की बात, सोना प्रत्येक अवसर पर विशेष महत्व रखता है। इसीलिए इस कीमत पर बात करना लोगो के लिए एक आम बात है। चलिए जानते हैं, आज कल सोने की मार्किट में क्या कीमतें चल रही हैं?

सोने की मांग क्यों बनी रहती है?

सोने की सबसे बड़ी खूबी इसकी दुर्लभता और इसकी चमक है। यह आसानी से खत्म नहीं होता और समय के साथ इसकी कीमत बढ़ती रहती है। व्यक्तियों का भरोसा इसी वजह से सोने पर बना हुआ है। गहनों से लेकर सिक्कों और निवेश तक, सोना हर रूप में लोकप्रिय है। त्योहारों पर सोने की बिक्री बढ़ जाती है, जिससे सोने की मांग साल भर बनी रहती है।

Gold Price Today

आज भारत में सोने की कीमतें:

अगर देखा जाए तो आज सोने की कीमतों में कल के मुकाबले कोई बदलाव नहीं हुआ है। सभी कैरेट के दाम कल के मुकाबले स्थिर हैं। आइए जानते हैं आज 18 कैरेट 22 कैरेट 24 कैरेट सोने के क्या दाम रहे हैं?

22 कैरेट सोना:

1 ग्राम – ₹8,755

10 ग्राम – ₹87,550

100 ग्राम – ₹8,75,500

24 कैरेट सोना:

1 ग्राम – ₹9,551

10 ग्राम – ₹95,510

100 ग्राम – ₹9,55,100

18 कैरेट सोना:

1 ग्राम – ₹7,164

10 ग्राम – ₹71,640

100 ग्राम – ₹7,16,400

सोने की इन कीमतों से पता चलता है कि आज सोने की कीमतों में स्थिरता देखी गई है और एक लम्बी गिरावट के बाद आई है।

पिछले कुछ दिनों में कीमतों का उतार-चढ़ाव

अगर पिछले 10 दिनों की बात की जाए तो सोने की कीमतों में कई बार गिरावट और हल्की बढ़त देखने को मिली है। 1 मई को 22 कैरेट सोना ₹8,775 पर था जो 2 मई को ₹8,755 हो गया और फिर उसी स्तर पर 3 और 4 मई को स्थिर रहा। इसी तरह 24 कैरेट सोने का भाव भी ₹9,573 से घटकर ₹9,551 पर आ गया और अब लगातार तीन दिन से स्थिर बना हुआ है। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि बाजार में कुछ संतुलन बना हुआ है।

निवेश के लिए क्यों चुना जाता है सोना?

जब लोग अपनी जमा पूंजी को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो सबसे पहले उनका ध्यान सोने पर जाता है। शेयर बाजार गिर सकता है, रियल एस्टेट की कीमतें घट सकती हैं, लेकिन सोने का मूल्य लंबे समय में मजबूत बना रहता है। यही वजह है कि लोग गोल्ड ज्वेलरी, गोल्ड फंड्स या डिजिटल गोल्ड जैसे विकल्प अपनाते हैं। आज के समय में सोना खरीदने के तरीके बदल गए हैं। अब लोग केवल गहनों तक सीमित नहीं रहे, बल्कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से डिजिटल गोल्ड लेते हैं या फिर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करते हैं। यह सबसे सरल, सुरक्षित और टैक्स बचाने का तरीका भी बन गया है।

Gold Price Today

सावधानियां जो जरूरी हैं

सोना खरीदते वक्त आपको उसकी शुद्धता ज़रूर जांचनी चाहिए। हॉलमार्क का निशान देखना चाहिए और हमेशा पक्का बिल भी लेना चाहिए। इसके अलावा, अगर निवेश के लिए सोना ले रहे हैं, तो अच्छे प्लेटफॉर्म और सरकारी योजनाओं को ही चुनना चाहिए।सोना अपनी चमक और भरोसे की वजह से हजारों सालों से लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। चाहे आप इसे परंपरा के तौर पर लें या निवेश के रूप में, यह हमेशा एक मजबूत विकल्प साबित हो सकता है। सही जानकारी और सावधानी के साथ लिया गया सोना आपके भविष्य में आर्थिक सुरक्षा दे सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:

Dailynews24 App

Dailynews24 App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।

ऐप खोलें