Gold Price Today: शादी बियाह के मौके पर सोने की खरीदारी करना एक अच्छा कार्य माना जाता है। यही वजह है जब शादी और त्यौहारों का वक्त आता है तो सोने के दाम बढ़ जाते हैं। महिलाएं सोने को गहने के रुप में अपने पास सुरक्षित रखती हैं, जबकि पुरुष इसे निवेश के रुप में खरीदते हैं। इन्ही वजहों से भारत दुनियां का सबसे बड़ा सोने का खरीदार है। आज के दिन हम बात करेंगें सोने के ताजा दामों पर ताकि सोने के खरीदार इसकी सही कीमत जान सकें।
आज भारत में सोने की कीमतें:
आज के दिन भारत में सोने के दामों में हल्का उछाल देखा गया है। यह उछाल ₹1 से लेकर ₹100 तक है जो की मामूली बढ़त है।
22 कैरेट सोना:
1 ग्राम – ₹9,076 (+₹1)
10 ग्राम – ₹90,760 (+₹10)
100 ग्राम – ₹9,07,600 (+₹100)
24 कैरेट सोना:
1 ग्राम – ₹9,901 (+₹1)
10 ग्राम – ₹99,010 (+₹10)
100 ग्राम – ₹9,90,100 (+₹100)
18 कैरेट सोना:
1 ग्राम – ₹7,426 (+₹1)
10 ग्राम – ₹74,260 (+₹10)
100 ग्राम – ₹7,42,600 (+₹100)
पिछले कुछ दिनों में सोने के दामों का हाल
आज 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के दाम में ₹1 की मामूली बढ़ोतरी हुई है। कल, 7 मई को 22 कैरेट सोने की कीमत ₹9,075 और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹9,900 थी। 6 मई को इन दामों में भारी बढ़ोतरी हुई थी, जहां 22 कैरेट ₹9,025 और 24 कैरेट ₹9,846 तक पहुंच गया था। यह दिखाता है कि हाल के दिनों में सोने की कीमतें स्थिरता की ओर बढ़ रही हैं।
प्रमुख शहरों में सोने के दाम
आज भारत के प्रमुख शहरों में सोने के दाम लगभग समान रहे। मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, और हैदराबाद में 22 कैरेट सोना ₹9,076 और 24 कैरेट ₹9,901 प्रति ग्राम पर रहा। दिल्ली में यह कीमत ₹9,091 (22 कैरेट) और ₹9,916 (24 कैरेट) रही। अहमदाबाद और वडोदरा में दाम ₹9,081 (22 कैरेट) और ₹9,906 (24 कैरेट) पर दर्ज हुए।
रोज क्यों बदलती है सोने की कीमत?
सोने की कीमतें हर दिन बदलती रहती हैं। इसके पीछे बहुत सी वजहें होती हैं। सबसे बड़ा कारण है—दुनिया के बाजारों में सोने की कीमत में बदलाव। जब भी अमेरिका या दूसरे देशों में सोना महंगा होता है, तो भारत में भी सोने की कीमत बढ़ जाती है। इसके अलावा डॉलर और रुपये के बीच की कीमत का फर्क भी सोने पर असर डालता है। जब भी रुपये की कीमत घट जाती है, तभी सोने की कीमत बढ़ जाती है क्योंकि हम सोना विदेश से खरीदते हैं। इसी तरह जब किसी देश में शादी ब्याह, त्यौहार, युद्ध, महामारी या कोई आर्थिक संकट आता है तो लोग सोना खरीदना शुरू कर देते हैं, जिससे सोने की मांग बढ़ती है और सोने के भाव बढ़ जाते हैं।
सोना: एक सुरक्षित निवेश विकल्प
सोने को केवल जेवर के रूप में ही नहीं, बल्कि एक सुरक्षित निवेश के लिए भी जाना जाता है। जब बाजार में अनिश्चितता होती है, तो लोग सोने में निवेश करके अपनी पूंजी को सुरक्षित मानते हैं। सोने की सबसे बड़ी खासियत यही है कि इसे कितने भी समय तक रखने पर भी यह अपनी कीमत नहीं खोता। आजकल डिजिटल सोना और गोल्ड बॉन्ड के ज़रिए भी निवेश करना आसान हो गया है। सही वक्त पर और सही जानकारी के साथ सोना खरीदा जाए तो यह भविष्य में आपको फायदा दे सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- GSEB 10th Result 2025 Soon: यहाँ से डाउनलोड करें अपना रिज़ल्ट
- Public Provident Fund : प्रतिमाह 3000 रूपए का निवेश आपको दिला सकता है लाखों का रिटर्न, इतने साल बाद
- CSIR-NBRI Recruitment 2025: 10वीं से ग्रेजुएट तक के लिए सुनहरा मौका, जल्दी करें रजिस्ट्रेशन