Hair Care Tips: जैसे-जैसे इंसान की उम्र बढ़ती है शरीर में कई तरह के बदलाव आने लगते हैं। सबसे पहले इसका असर चेहरे और बालों पर दिखाई देता है। खासकर 40 की उम्र के बाद बालों की ग्रोथ धीमी हो जाती है और वह पतले होने लगते हैं और बालों का झड़ना तो एक आम समस्या बन जाती है। इसके पीछे हार्मोनल बदलाव, तनाव और गलत खानपान जैसी वजहें हो सकती हैं। ऐसे समय में बालों की खास देखभाल करना बहुत जरूरी होता है ताकि बालों को स्वस्थ, लंबा और मजबूत बनाया जा सके।
बढ़ती उम्र में बाल झड़ने की वजह:
बढ़ती उम्र में महिलाओं में मेनोपॉज शुरू हो जाता है, जिससे शरीर में हार्मोन का संतुलन बिगड़ जाता है। इसका सीधा असर बालों की ग्रोथ पर पड़ता है नतीजा यह निकलता है कि बाल झड़ने लगते हैं रुखे और बेजान हो जाते हैं और उनकी चमक भी कम होने लगती है। इसके अलावा थकान, नींद की कमी, खराब भोजन ज्यादा, और तनाव भी बालों के झड़ने की वजह बन सकता है।
नीलगिरी तेल के फायदे:
नीलगिरी का तेल सबसे ज्यादा सर की त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद करता ,है जिससे बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। यह डैंड्रफ, खुजली और स्कैल्प से होने वाले इन्फेक्शन को भी दूर करता है। इस तेल में मौजूद पोषक तत्व बालों की जरूरी नमी को बरकरार रखते हैं, जिससे वह मजबूत और चमकदार दिखाई देते हैं। नीलगिरी के तेल में पाए जाने वाले एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण स्कैल्प को साफ और स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं। यह तेल बालों की जड़ों तक पोषण पहुंचा कर उन्हें मजबूत बनाता है। साथ ही उसकी ठंडी खुशबू तनाव को कम करने में मदद करती है और दिमाग को शांत रखने में भी सहायक है।
नीलगिरी का तेल बालों में कैसे लगाएं?
इस तेल को सीधे बालों में लगाने के बजाय किसी कैरियर ऑयल में मिलाकर लगाना बेहतर माना जाता है। आप नारियल के तेल के साथ नीलगिरी के तेल की कुछ बूंदें मिलाकर सिर में मालिश कर सकते हैं। इस तेल को आप रात में लगाकर सो जाएं और सुबह माइल्ड शैंपू सिर धो लें। आप इसे दही में मिलाकर हेयर मास्क की तरह भी इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही अपने कंडीशनर में कुछ बूंदें इस तेल की मिलाकर बालों में लगाने से भी बाल नरम और चमकदार बनते हैं।
तेल लगाने से पहले ध्यान रखें ये सावधानियां:
नीलगिरी का तेल इस्तेमाल करने से पहले आपको एक पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए। अगर इसमें इस्तेमाल होने वाली किसी सामग्री से आपको एलर्जी है, तो इसका इस्तेमाल न करें। यह तेल बहुत तेज होता है इसीलिए इसे कभी भी सीधे बालों या स्कैल्प पर न लगाएं। इसे हमेशा नारियल या जोजोबा तेल के साथ मिलाकर ही इस्तेमाल करें। साथ ही गर्भवती महिलाएं और छोटे बच्चे इसका इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह से ही करें।
अगर आप भी बढ़ती उम्र में बालों की पतलेपन और झड़ने से परेशान है और आप चाहते हैं कि आपके बाल लंबे, घने और स्वस्थ रहे तो आप नीलगिरी के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह तेल न सिर्फ बालों की ग्रोथ बढ़ाता है बल्कि उन्हें टूटने से भी बचाता है और स्कैल्प की बहुत सी समस्याओं से राहत दिलाता है। बस इसे सही तरीके और सावधानी के साथ इस्तेमाल करने से बालों की खूबसूरती बरकरार रखी जा सकती है।
इन्हे भी पढें:
- Rosemary Water For Hair Growth: इस तरह से बनाएँ रोज़मेरी वॉटर और लम्बे घने बाल पाएँ
- DIY Hair Mask: बालों की चमक हुई फीकी? घर पर बनाएं ये कमाल का हेयर मास्क और पाएं इंस्टेंट फर्क
- Hibiscus For Healthy Hair: यहाँ से देखें किस तरह से गुड़हल के फूल हमारे बालों के लिए हैं उपयोगी