×

Gold Price Today: सोने की कीमतों में बढ़ोत्तरी से बदला बाजार का रुख, जानिए आज का ताज़ा रेट

Ansa Azhar

Published on:

Follow Us

DailyNews24

Stay Updated With the Latest News Anytime, Anywhere!

Gold Price Today: भारत में सोने की कीमतों में हर दिन होने वाले बदलाव निवेशकों और आम जनता दोनों के लिए ज़रूरी होते हैं। इसी वजह से लोग कीमतों पर नजर बनाए रखना एक आम बात समझते हैं। 19 मई 2025 को सोने की कीमतों में हल्की तेजी देखने को मिली है। पिछले कुछ दिनों से बाजार में गिरावट और बढ़त का सिलसिला जारी है, लेकिन आज की बढ़ोत्तरी से एक बार फिर बाज़ार ऊंचाइयों को तरफ़ बढ़ा है। आइए जानते हैं आज के ताजा रेट, शहरों के भाव और पिछले दिनों बाज़ार की चाल।

आज भारत में सोने की कीमतें:

जैसे कि हमने ऊपर बताया आज के दिन सोने की कीमतों में बढ़त देखी गई है। यह बढ़त ग्राम अनुसार कुछ इस प्रकार है:

22 कैरेट सोना:

1 ग्राम – ₹8,755 (+₹35)

10 ग्राम – ₹87,550 (+₹350)

100 ग्राम – ₹8,75,500 (+₹3,500)

Gold Price Today

24 कैरेट सोना:

1 ग्राम – ₹9,551 (+₹38)

10 ग्राम – ₹95,510 (+₹380)

100 ग्राम – ₹9,55,100 (+₹3,800)

18 कैरेट सोना:

1 ग्राम – ₹7,163 (+₹28)

10 ग्राम – ₹71,630 (+₹280)

100 ग्राम – ₹7,16,300 (+₹2,800)

पिछले कुछ दिनों का भाव

पिछले कुछ दिनों पर नज़र डालें तो हम देखते हैं 18 मई और 17 मई को सोने की कीमतें स्थिर थीं, लेकिन उससे पहले 16 मई को एक अच्छी तेजी दर्ज की गई थी, जब 22 कैरेट सोना बढ़ा था। 15 मई को बाजार में भारी गिरावट आई थी, जिससे सोने के दाम गिर गए थे। 13 मई को तेज उछाल और 12 मई को बड़ी गिरावट देखी गई थी। इस उतार-चढ़ाव भरे दौर में 19 मई को फिर से कीमतों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है।

प्रमुख शहरों में सोने के दाम

देश के लगभग सभी बड़े शहरों में आज 22 कैरेट सोने का दाम ₹8,755 और 24 कैरेट का ₹9,551 प्रति ग्राम रहा। दिल्ली में यह भाव थोड़ा ज़्यादा रहा – ₹8,770 (22K) और ₹9,566 (24K)। वहीं अहमदाबाद और वडोदरा जैसे शहरों में भी ₹5 ज्यादा का अंतर देखने को मिला। बाकी शहरों जैसे मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, पुणे और केरल में दाम एक समान रहे।

Gold Price Today

19 मई 2025 को सोने की कीमतों में हल्की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है, जिससे बाजार तेजी की तरफ़ बढ़ा है। निवेशकों के लिए यह एक संकेत है कि बाजार धीरे-धीरे फिर से गति पकड़ सकता है। अगर आप सोने में निवेश करने या गहने खरीदने की सोच रहे हैं, तो दामों पर नज़र बनाए रखें और समझदारी से फैसला लें।

इन्हें भी पढ़ें:

Dailynews24 App

Dailynews24 App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।

ऐप खोलें