×

Gold Price Today: सोने की कीमतों में बढ़ोतरी ने बढ़ाई हलचल, जानें ताज़ा अपडेट

Ansa Azhar

Published on:

Follow Us

DailyNews24

Stay Updated With the Latest News Anytime, Anywhere!

Gold Price Today: निवेश और गहनों जैसे उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल होने वाला सोना हमेशा से अपनी घटती बढ़ती कीमतों की वजह से चर्चा में रहता है। आज यानी 24 मई 2025 को हम इसकी कीमतों पर चर्चा करेंगे। सोने की कीमतें कभी घटती हैं तो कभी बढ़ती हैं, लेकिन आज सोने की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

आज भारत में सोने की कीमतें:

जैसे कि हमें उपर बताया सोने के दामों में बढ़ोतरी आई है तो, आज के दिन सोने की कीमतों में ₹41 से लेकर ₹5,500 तक की बढ़ोतरी देखने के लिए मिली है। यह बढ़ती सोने की कीमतें कुछ इस प्रकार से हैं।

24 कैरेट सोना:

1 ग्राम – ₹9,808 (+₹55)

10 ग्राम – ₹98,080 (+₹550)

100 ग्राम – ₹9,80,800 (+₹5,500)

Gold Price Today

22 कैरेट सोना:

1 ग्राम – ₹8,990 (+₹50)

10 ग्राम – ₹89,900 (+₹500)

100 ग्राम – ₹8,99,000 (+₹5,000)

18 कैरेट सोना:

1 ग्राम – ₹7,356 (+₹41)

10 ग्राम – ₹73,560 (+₹410)

100 ग्राम – ₹7,35,600 (+₹4,100)

पिछले कुछ दिनों में सोने के दामों का हाल

आज के दिन सोने की कीमतों में एक बार फिर तेज़ी आई है। कल यानी 23 मई को कीमतों में गिरावट देखने के लिए मिली थी जबकि 22 और 21 मई को कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई थी। इसके आलावा 20 मई को सोने के दामों में हल्की गिरावट आई थी जबकि 19 मई को फिर से बढ़त देखने के लिए मिली थी। इस पूरे सप्ताह में सोने की कीमतों में कभी हल्की गिरावट तो कभी जोरदार उछाल आता रहा है। 21 मई को सोने में सबसे बड़ी उछाल दर्ज की गई थी जब 24 कैरेट सोना ₹9,742 पर पहुँच गया था।

प्रमुख शहरों में आज के सोने के भाव

भारत के प्रमुख शहरों में आज लगभग समान दरें देखने को मिली हैं। मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोना ₹9,808 और 22 कैरेट ₹8,990 प्रति ग्राम पर रहा। वहीं दिल्ली में दाम थोड़े ज़्यादा हैं जहां 24 कैरेट सोना ₹9,823 और 22 कैरेट ₹9,005 पर बिक रहा है। अहमदाबाद और वडोदरा में भी यही मामूली अंतर देखा गया।

Gold Price Today

24 मई 2025 को सोने की कीमतों में आज फिर से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह दिखाता है कि घरेलू और वैश्विक बाजार में निवेशकों का भरोसा सोने में बना हुआ है। अगर आप निकट भविष्य में सोना खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह वक्त बाजार पर नज़र बनाए रखने का है। बदलते भावों के साथ सही समय पर निवेश करना समझदारी भरा फैसला हो सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:

Dailynews24 App

Dailynews24 App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।

ऐप खोलें