2025 Yezdi Adventure भारत की प्रसिद्ध बाईकों में से एक है। यह एक चलती फिरती रेट्रो‑मॉर्डन स्टाइल का प्रतीक है। 2025 में इसे कई नए फीचर्स और सुविधाओं से लैस किया गया है। जिस कारण यह यंग राइडर्स के बीच चर्चा का विषय बनी है। आइए जानते हैं ऐसी क्या खूबियां हैं इस बाइक में?
ताकतवर इंजन का दम
Yezdi Adventure 2025 को 334 cc का सिंगल‑सिलिंडर, लिक्विड‑कूल्ड DOHC इंजन के साथ पेश किया गया है, जो लगभग 29.2 bhp की पावर और 29.6 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह बाइक 6‑स्पीड गियरबॉक्स, एसिस्ट‑स्लिपर क्लच के साथ आती है, जिससे गियर‑शिफ्टिंग सहज और स्मूद होती है।
इसका कर्ब वजन लगभग 187–202 kg के आसपास है, यह वेरिएंट पर निर्भर कर सकता है। 15.5 लीटर की फ्यूल टंकी के साथ यह बाइक लंबी दूरी आसानी से तय कर सकती है। यह बाइक लगभग 35–38 kmpl का औसत माइलेज देती है। इसमें दी गई आरामदायक सीट हाइट 815 mm है, जिससे किसी भी लंबाई के राइडर को सफर आसान लगता है।
फीचर्स जो एडवेंचर को बनाए स्मार्ट
इस बाइक का फ्रेम डबल क्रेडल स्टील का है जिसमें आगे 41 mm टेलेस्कोपिक फोर्क और पीछे सात‑स्टेप–प्रीलोड‑अडजस्टेबल मोनो‑शॉक लगा है। इसके फ्रंट में 320 mm डिस्क और रियर में 240 mm डिस्क ब्रेक, दोनों पर फ्लोटिंग कैलीपर और डुअल‑चैनल ABS दिया गया है। 2025 के मॉडल की बात करें तो इस में नए मेहराब जैसे LED प्रोजेक्टर हेडलाइट क्लस्टर और ट्विन LED टेल लाइट यूनिट दी गई हैं, जो इसे एक आकर्षक और आधुनिक चेहरा देते हैं। इसके नए वर्जन में Forest Green, Ocean Blue, Desert Khaki, Tornado Black, Glacier White, Wolf Grey जैसे कलर दिए गए हैं।
फुल ऑन एडवेंचर पैकेज
अगर शॉर्ट में कहें तो 2025 Yezdi Adventure एक आकर्षक विकल्प के साथ एडवेंचर की दुनिया की पहचान है। इस बाइक को आरामदायक डिजाइन के साथ सुरक्षित और शक्ति शाली बनाया गया है, जिससे सफर सुरक्षित होने के साथ साथ आराम से भरपूर रहता है। अगर आपका बजट ₹2.50 लाख के आसपास है, तो यह के अच्छा ऑप्शन हो सकती है। वेरिएंट के अनुसार इसकी कीमत ₹2.15 लाख से शुर होती है जो कि एक्स‑शोरूम है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Tata Harrier EV हुई लॉन्च, स्टाइलिश लुक के साथ मिलेगी 627KM की लंबी रेंज
- Toyota Fortuner Mild Hybrid आई नए अवतार में – बुकिंग चालू, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश
- Motorola Edge 60 का इंडिया लॉन्च 10 जून को, जानें इसके फीचर्स और ऑफर डिटेल्स
Dailynews24 App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।