Tata Harrier Base Model पर धमाकेदार डील, सिर्फ ₹2 लाख देकर पाएं SUV और जानें पूरी फाइनेंस डिटेल

Published on:

Follow Us

DailyNews24 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें

अगर आप मिड साइज़ SUV खरीदना चाहते हैं या खरीदने वाले हैं। तो Tata Harrier का बेस वेरिएंट आपके लिए शानदार विकल्प साबित हो सकता है। क्योंकि इस वेरिएंट को सिर्फ 2 लाख की डाउन पेमेंट पर आप घर ले जा सकते हैं। लेकिन अब सवाल यह आता है कि इसके बाद आपकी EMI कितनी बनेगी और इस कार में क्या खासियतें हैं? आईए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

₹2 लाख डाउन पेमेंट के बाद कितनी बनेगी EMI?

अगर आप Tata Harrier का बेस वेरिएंट (Smart MT) एक्स शोरूम से खरीदते हैं। तो इसकी कीमत करीब ₹17.83 लाख के करीब रहेगी। अगर आप ₹2 लाख डाउन पेमेंट करते हैं। तो बची हुई कीमत यानी लगभग ₹15.83 लाख का लोन बैंक से लिया जाएगा।

Tata Harrier Base Model

अगर बैंक इस लोन पर 9% सालाना ब्याज दर और 7 साल की अवधि के लिए फाइनेंस करता है। तो आपकी हर महीने की EMI करीब ₹25,478 रुपए बनेगी। इस तरह 7 साल में आपको कुल मिलाकर लगभग ₹23.40 लाख रुपये चुकाने होंगे जिसमें ₹5.56 लाख का ब्याज शामिल होगा।

इतनी कीमत में क्या मिलेगा खास?

Tata Harrier में इतनी कीमत में आपको लग्जरी अनुभव मिलता है। इस कार में 2.0 लीटर Kryotec डीजल इंजन मिलता है। जो कि 168 bhp की पावर और 350 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है।

यह एक SUV है जो न सिर्फ शहर की सड़कों पर बल्कि हाइवे पर भी कमाल की स्टेबिलिटी और कंट्रोल देती है। इसका माइलेज लगभग 16.8 kmpl तक है। जो इसे इस सेगमेंट की बेस्ट कारों में शामिल करता है।

Tata Harrier Smart MT में मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Harrier के इस बेस वेरिएंट में आपको कई प्रैक्टिकल और सेफ्टी फीचर्स देखने के लिए मिलते हैं। इसमें डुअल एयरबैग्स, ABS और EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), रियर पार्किंग सेंसर, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, प्रोजेक्टर हेडलैंप, LED DRLs, स्टील व्हील्स, ड्राइव मोड्स (City, Sport, Eco) आदि।

Tata Harrier का एक्सटीरियर लुक्स काफी बोल्ड और मस्कुलर है। यह कार Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara जैसी गाड़ियों को टक्कर देती है। अगर आप ₹2 लाख डाउन पेमेंट करके SUV खरीदना चाहते हैं। तो यह आपके लिए सबसे बेहतरीन विकल्प होगी। इसकी कीमत और EMI स्कीम को देखते हुए यह उन लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन बन जाती है। जो लंबे समय के लिए पेमेंट के साथ शानदार SUV घर लाना चाहते हैं।

इन्हें भी पढ़ें: