Homemade Lip Balm: सूखें, फटें और बेजान होंठ न सिर्फ दिखने में खराब लगते हैं, बल्कि दर्द भी देते हैं। मार्केट में मिलने वाले लिप बाम कई बार केमिकल से भरे होते हैं, जो लंबे समय में नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में घर पर बना नेचुरल होममेड लिप बाम आपके होंठों को सुरक्षित तरीके से पोषण देता है। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसे बनाना बेहद आसान है और आप अपनी पसंद की खुशबू और रंग भी जोड़ सकती हैं।

How to Prepare Homemade Lip Balm
- एक छोटे बर्तन में बीज़वैक्स, नारियल तेल और शीया/कोको बटर डालें।
- इसे डबल बॉयलर मेथड से धीमी आंच पर गर्म करें जब तक सब पिघल न जाएँ।
- गैस बंद करके इसमें विटामिन E और एसेंशियल ऑयल की बूंदें मिलाएं।
- अब इस मिश्रण को किसी छोटे कंटेनर या खाली लिप बाम केस में डालें।
- 15–20 मिनट में यह सेट होकर तैयार हो जाएगा।
Benefits of Homemade Lip Balm
- होंठों को गहराई से मॉइस्चर देता है।
- पिग्मेंटेशन कम करने में मदद करता है।
- 100% नेचुरल, बिना किसी केमिकल के।
- बच्चों के लिए भी सुरक्षित।
- लंबे समय तक सॉफ्टनेस बनाए रखता है।
Precautions
- एसेंशियल ऑयल बहुत ज्यादा न मिलाएं, इससे होंठ जल सकते हैं।
- अगर आपको नारियल तेल या किसी भी सामग्री से एलर्जी है, तो उसका उपयोग न करें।
- बीज़वैक्स न होने पर आप कोको बटर ही इस्तेमाल कर सकती हैं।
- लिप बाम को बहुत गर्म कंटेनर में न डालें, वह पिघल सकता है।

यह भी देखें:-
- Shikakai For Hair: केमिकल वाले प्रोडक्ट छोड़ें और शिकाकाई से पाएँ रेशमी और चमकदार बाल
Garlic For Hair: आसान घरेलू तरीक़े से पाएँ लंबे, मोटे और चमकदार बाल






















