White Sauce Pasta: यह एक लोकप्रिय इटालियन डिश है, जिसे भारत में भी बहुत पसंद किया जाता है। इसकी क्रीमी टेक्सचर, हल्का-सा चीज़ी स्वाद और सब्जियों की ताजगी इसे हर उम्र के लोगों की फेवरेट बनाती है। यह रेसिपी खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो घर पर ही रेस्टोरेंट-जैसा स्वाद चाहते हैं। व्हाइट सॉस पास्ता लंच, डिनर या किसी खास मौके पर भी आसानी से बनाया जा सकता है।
इस डिश की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज़ किया जा सकता है। आप इसमें मनपसंद सब्जियां, पास्ता का कोई भी शेप और अपनी पसंद का चीज़ डाल सकते हैं। कम समय में बनने वाली यह रेसिपी स्वाद और पोषण दोनों से भरपूर होती है।

आवश्यक सामग्री
- 1 कप पास्ता (पेनने, फ्यूसिली या मैकरोनी)
- 1 टेबलस्पून मक्खन
- 1 टेबलस्पून मैदा
- 1 कप दूध
- 1/2 कप कटी हुई सब्जियां (शिमला मिर्च, गाजर, स्वीट कॉर्न, ब्रोकली)
- 1 टीस्पून कटा हुआ लहसुन
- नमक स्वादानुसार
- काली मिर्च पाउडर स्वादानुसार
- मिक्स्ड हर्ब्स या ओरिगैनो
- चिली फ्लेक्स (वैकल्पिक)
- 2 टेबलस्पून चीज़
White Sauce Pasta बनाने की विधि
सबसे पहले पास्ता को उबलते पानी में थोड़ा सा नमक और तेल डालकर पैकेट पर दिए निर्देश अनुसार उबाल लें। पास्ता पकने के बाद पानी छानकर अलग रख दें।
अब एक पैन में मक्खन गरम करें और उसमें लहसुन डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद कटी हुई सब्जियां डालें और मध्यम आंच पर 2–3 मिनट तक पकाएं ताकि सब्जियां थोड़ी क्रंची रहें।
अब इसमें मैदा डालें और लगातार चलाते हुए हल्का पकाएं ताकि कच्चापन खत्म हो जाए। फिर धीरे-धीरे दूध डालें और लगातार चलाते रहें ताकि गांठ न बने। सॉस गाढ़ा होने लगे तो इसमें नमक, काली मिर्च, मिक्स्ड हर्ब्स और चिली फ्लेक्स डालें।
अब उबला हुआ पास्ता और चीज़ डालकर अच्छे से मिलाएं। 2 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं और गैस बंद कर दें।

परफेक्ट व्हाइट सॉस पास्ता के लिए टिप्स
- दूध हमेशा धीमी आंच पर डालें और लगातार चलाएँ।
- ज्यादा गाढ़ा सॉस हो जाए तो थोड़ा दूध या पास्ता का पानी मिला सकते है।
- बच्चों के लिए चिली फ्लेक्स कम रखें।
- ज्यादा क्रीमी स्वाद के लिए चीज़ बढ़ाया जा सकता हैं।
यह भी देखें:-
- Elaichi Water: वजन घटाने से लेकर पाचन तक, इलायची पानी के चमत्कारी लाभ
Egg Roll At Home: स्ट्रीट स्टाइल एग रोल अब घर पर मिनटों में बनाएँ






















