₹12,000 से कम में दमदार 5G फोन, Realme P3 Lite 5G बना बेस्ट बजट ऑप्शन

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

अगर आप एक 5G फोन ढूंढ रहे हैं लेकिन आपका बजट कम है, तो Realme का पॉपुलर स्मार्टफोन Realme P3 Lite 5G सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है क्योंकि इस टाइम इस फोन पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। अब इस फोन को 12,000 के अंदर खरीदा जा सकता है। जिससे ये कम बजट में फोन ढूंढने वालों के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

Flipkart पर मिल रही है जबरदस्त डील

इस टाइम इस फोन पर अच्छा ऑफर मिल रहा है। आप इस फोन को Flipkart से ₹11,999 की कीमत पर खरीद सकते हैं। इसके अलावा अगर आप SBI और Axis बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको Realme P3 Lite 5G पर ₹600 तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है। इस ऑफर के बाद यह फोन अपनी लॉन्च की कीमत से कम दाम पर मिल जाएगा।

Realme P3 Lite 5G Offer

साथ ही इस फोन पर आपको EMI और एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा। जिसकी वजह से आप अपने पुराने फोन को देकर ₹9,200 तक की वैल्यू भी पा सकते हैं। लेकिन ये पूरी तरह से आपके फोन की हालत पर डिपेंड करेगा कि कितनी कीमत मिलेगी। और अगर EMI की बात करें तो इस फोन को ₹585 प्रति माह की EMI पर भी लिया जा सकता है।

6000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग

अगर बात करें इसकी खूबी की तो Realme P3 Lite 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6000mAh की बड़ी बैटरी है। यह फोन 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलता है। जिससे आप इस फोन को आराम से पूरा दिन चला सकते हैं। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर दिया गया है, जो इस रेंज में काफी अच्छा है। इस फोन में 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ 18GB तक Dynamic RAM सपोर्ट भी मिलता है, जिससे ऐप्स तेजी से काम करते हैं।

शानदार डिस्प्ले के साथ विजुअल एक्सपीरियंस

अगर डिस्प्ले की बात करें तो Realme P3 Lite 5G में 6.67 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। ब्राइटनेस की बात करें तो इसकी ब्राइटनेस 625 निट्स तक जाती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है। कैमरे की बात करें तो इस फोन में अच्छी क्वालिटी की फोटो के लिए 32MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है।

Realme P3 Lite 5G Offer

साथ ही अच्छी सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में IP64 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस भी दिया गया है, जिससे यह हल्की बारिश और धूल से सुरक्षित रहता है। साथ ही इस फोन में Rainwater Smart Touch फीचर भी मिलता है, जिससे इसकी सेफ्टी और भी बढ़ जाती है।

Android 15 और Realme UI 6.0 का सपोर्ट

अगर बात करें टेक्नोलॉजी की तो Realme P3 Lite 5G Android 15 पर आधारित Realme UI 6.0 पर काम करता है। जिससे यूजर इंटरफेस आसान और स्मूथ एक्सपीरियंस देता है। यह साथ ही इसमें कई कस्टमाइजेशन ऑप्शन भी मिलते हैं, जिससे यूजर्स फोन को अपने हिसाब से सेट कर सकते हैं। अगर आप 12,000 के अंदर फोन की तलाश कर रहे हैं, तो Realme P3 Lite 5G एक अच्छा ऑप्शन है।

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You