Chia Seeds For Health: वजन घटाने से लेकर दिल की सेहत तक चिया सीड्स का कमाल

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

Chia Seeds For Health: आजकल हेल्थ और फिटनेस की दुनिया में “सुपरफूड” शब्द बहुत सुनने को मिलता हैं, इन्हीं सुपरफूड्स में से एक है Chia Seeds। आकार में बेहद छोटे लेकिन पोषण में भरपूर, चिया सीड्स तेजी से लोगों की डाइट का हिस्सा बनते जा रहे हैं।

चिया सीड्स में पाएँ जाने वाले पोषक तत्व

चिया सीड्स पोषण का पावर हाउस माने जाते हैं। इनमें शामिल हैं:

  • ओमेगा-3 फैटी एसिड
  • फाइबर (उच्च मात्रा में)
  • प्रोटीन
  • कैल्शियम
  • आयरन
  • मैग्नीशियम
  • एंटीऑक्सीडेंट्स

सिर्फ 1–2 चम्मच चिया सीड्स रोजाना आपकी सेहत में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।

Chia Seeds For Health

Benefits of Chia Seeds For Health

  • चिया सीड्स में भरपूर फाइबर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। इससे भूख कम लगती है और ओवरईटिंग से बचाव होता है।
  • फाइबर की उच्च मात्रा पाचन को बेहतर बनाती है और कब्ज की समस्या को कम करती है।
  • ओमेगा-3 फैटी एसिड हृदय रोग के खतरे को कम करने में मदद करता है और कोलेस्ट्रॉल लेवल संतुलित रखता है।
  • कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस हड्डियों के लिए फायदेमंद होते हैं।
  • चिया सीड्स ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं क्योंकि यह कार्बोहाइड्रेट के पाचन को धीमा करते हैं।
  • एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाते हैं तथा बालों की मजबूती बढ़ाते हैं।

चिया सीड्स का सेवन कैसे करें?

  • 1 गिलास पानी में 1 चम्मच चिया सीड्स 30 मिनट भिगोकर
  • रातभर दूध में भिगोकर “चिया पुडिंग” बनाकर
  • स्मूदी या शेक में मिलाकर
  • दही या ओट्स में डालकर
  • सलाद पर टॉपिंग के रूप में

Chia Seeds For Health

चिया सीड्स खाते समय सावधानियाँ

  • रोजाना 1–2 चम्मच से अधिक न लें।
  • हमेशा पानी या तरल में भिगोकर सेवन करें।
  • जिन्हें लो ब्लड प्रेशर या ब्लड थिनर दवा चल रही हो, डॉक्टर से सलाह लें।
  • अधिक मात्रा में लेने से पेट फूलना या गैस की समस्या हो सकती हैं।

यह भी देखें:-

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You