ESIC Recruitment 2026: 101 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, MBBS और PG डिग्री वालों के लिए मौका

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

नौकरी की तलाश करने वालों के लिए ESIC इंदौर ने Teaching Faculty और Senior Resident के 101 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत Professor, Associate Professor, Assistant Professor और Senior Resident जैसे पद भरे जाएंगे। अगर आपके पास MBBS, MD, MS, DNB या PG Diploma जैसी मेडिकल डिग्रियां हैं और सरकारी अस्पताल में काम करना चाहते हैं। इस भर्ती के इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को अपना आवेदन Email के माध्यम से 02 मार्च 2026 तक भेजना होगा।

कुल पद और पोस्ट की पूरी जानकारी

ESIC Recruitment 2026 द्वारा जारी नोटिफिकेशन के हिसाब से इस भर्ती के जरिए से कुल 101 पदों भरे जाएंगे। इसमें अलग-अलग मेडिकल और नॉन-मेडिकल विभागों में Teaching Faculty और Senior Resident के पद शामिल हैं। यह भर्ती Professor के 9 पद, Associate Professor के 18 पद, Assistant Professor के 27 पद और Senior Resident के 47 पद के लिए निकाली है। ये सभी पद ESIC Medical College and Hospital, इंदौर में भरे जाएंगे। यह भर्ती Contract basis पर की जाएगी, लेकिन इसमें मिलने वाली सैलरी काफी अच्छी है।

ESIC Indore Recruitment 2026

क्या चाहिए योग्यता?

यह भर्ती MBBS के साथ MD, MS, DNB या PG Diploma की डिग्री वालों को नौकरी का मौका देती है। यह डिग्री संबंधित विषय में होनी जरूरी है। Teaching Faculty के पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित स्पेशलिटी में पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री और एक्सपीरियंस होना चाहिए, जैसा कि National Medical Commission (NMC) के नियमों में बताया गया है। लेकिन आप अप्लाई करने से पहल ऑफिशियल नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।

ESIC Indore Recruitment 2026 में अलग-अलग पदों के लिए आयु सीमा अलग तय की गई है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की ज्यादा से ज्यादा उम्र 69 साल तक हो सकती है। वहीं Senior Resident पद के लिए ज्यादा से ज्यादा उम्र 45 साल तय की गई है। और आवेदन फीस की बात करें तो उम्मीदवार की उम्र General और दूसरी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ₹500 तय की गई है। जबकि SC, ST, PwD, Ex-Servicemen और ESIC कर्मचारियों के लिए आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।

सैलरी और Pay Scale

इस भर्ती के तहत चुने गए उम्मीदवारों को 7th CPC के हिसाब से सैलरी दी जाएगी। Professor पद के लिए बेसिक सैलरी ₹1,23,100 प्रति माह, Associate Professor के लिए ₹78,800 प्रति माह, और Assistant Professor एवं Senior Resident पद के लिए ₹67,700 प्रति माह तय की गई है। इसके अलावा सरकारी नियमों के हिसाब से दूसरे भत्ते और सुविधाएं भी दी जा सकती हैं। इस सैलरी पैकेज के साथ यह भर्ती मेडिकल प्रोफेशनल्स के लिए अच्छा मौका है।

ESIC Indore Recruitment 2026

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

सलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन Academic qualification और Interview performance के बेस पर किया जाएगा। उसके बाद योग्य उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। Interview के आधार पर Final Merit List तैयार की जाएगी और चुने गए उम्मीदवारों को नियुक्ति दी जाएगी। Interview की तारीख मार्च 2026 के बीच तय की जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को अपने दस्तावेज पहले से तैयार रखने चाहिए।

ESIC Indore Recruitment 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को Online form भरने की जरूरत नहीं है, बल्कि आवेदन Email के माध्यम से भेजना होगा। इसके लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन डाउनलोड करना होगा और उसमें दिए गए निर्देशों के अनुसार Application Form तैयार करना होगा और ईमेल पर भेजना होगा। अगर आप योग्य हैं, तो देर न करते हुए अप्लाई करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You