आज इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में Realme ने एक और किफायती फोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी अपने P-Series को आगे बढ़ाना चाहती है इसलिए Realme P4 Lite को इंडियन मार्केट में लॉन्च किया है। यह एक Budget Smartphone है जिसे आप सिर्फ बहुत कम कीमत पर खरीद सकते हैं। इसकी खास बात यह है कि इसमें Pulse Light डिजाइन दिया गया है।
यह नया स्मार्टफोन उन यूजर्स के लिए खास हो सकता है, जो कम कीमत में एक भरोसेमंद और स्टाइलिश डिवाइस चाहते हैं। खास बात यह है कि इसमें जो नोटिफिकेशन के दौरान अलग-अलग रंगों में ग्लो करता है और फोन को यूनिक लुक देता है।
भारत में कीमत और ऑफर्स
Realme P4 Lite 4G को इंडिया में दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके पहले 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये रखी गई है, जबकि दूसरे 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। हालांकि कंपनी इस फोन पर बैंक डिस्काउंट और कूपन ऑफर भी दे रही है, जिससे इसकी शुरुआती असल कीमत से घटकर करीब 7,999 रुपये तक हो सकती है।
इस फोन को कंपनी Obsidian Black, Sea Blue और Beach Gold जैसे अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन मे लॉन्च करेगी। अगर बात करें बिक्री की तो फोन की बिक्री 24 फरवरी 2026 से Flipkart, Realme की ऑफिशियल वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू होगी। इस प्राइस रेंज में यह फोन Redmi, Lava और Infinix जैसे ब्रांड्स को कड़ी टक्कर दे सकता है।

अच्छे एक्सपीरियंस के लिए कंपनी ने Realme P4 Lite 4G में 6.67-इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया है। इसका रिजॉल्यूशन 720 × 1600 पिक्सल है। इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। ब्राइटनेस की बात करने तो इस डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 563 निट्स तक जाती है। इन सभी खूबियों की वजह से यह फोन काफी स्मूथ और रेस्पॉन्सिव बन जाता है।
लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से मिलेगी स्मूथ परफॉर्मेंस
इस Budget Smartphone में आपको 4g कनेक्टिविटी मिलेगी साथ ही यह फोन Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आएगा, जो 12nm तकनीक पर आधारित है। इसके साथ ही इसमें Mali G57 GPU मिलता है। स्टोरेज ऑप्शन की बात करें तो Realme P4 Lite में 4GB LPDDR4X RAM और 64GB या 128GB स्टोरेज ऑप्शन दिए गए हैं। इसके अलावा स्टोरेज को microSD कार्ड की मदद से 2TB तक और बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन Android 15 आधारित realme UI 6.0 पर चलता है, जिससे यूजर्स को लेटेस्ट फीचर्स और बेहतर यूजर एक्सपीरियंस मिलता है।
6300mAh बैटरी के साथ मिलेगा अच्छा बैकअप
इस फोन की जो अच्छी खासियत है वो यह है कि इसमें 6300mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। जिसे 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। साथ ही इसमें 6W रिवर्स चार्जिंग फीचर भी है, जिससे आप दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं। इस बैटरी और चार्जिंग सपोर्ट की वजह से यह फोन काफी जल्दी चार्ज हो जाता है और अच्छा बैकअप देता है।

13MP कैमरा और Pulse Light डिजाइन
अच्छी फोटोग्राफी के लिए Realme P4 Lite 4G में 13MP का रियर कैमरा दिया गया है, जो Omnivision OV13B सेंसर के साथ आता है। साथ ही इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। इस फोन की खास बात इसका Pulse Light डिजाइन है, जो कॉल, नोटिफिकेशन और चार्जिंग के दौरान अलग-अलग रंगों में ग्लो करता है। इसके अलावा फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक और दमदार स्पीकर भी दिया गया है।
अगर आप Under 10,000 Smartphone ढूंढ रहे हैं, तो Realme P4 Lite 4G अच्छा ऑप्शन है। यह फोन Best 4G Smartphone 2026 की लिस्ट में आता है। इस फोन की बिक्री अब 24 फरवरी से शुरू होने वाली है जिसके बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि इस फोन को बाजार में लोग कितना पसंद करते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Vivo V70 5G Series के लॉन्च इवेंट से सामने आए फीचर्स, Flipkart और Amazon पर होगी बिक्री
- 5 मार्च को होगा Nothing Phone 4a Series का ग्लोबल लॉन्च, डिजाइन और फीचर्स पर बड़ा अपडेट
- Google Pixel 10a Pre-Order आज से शुरू, कैमरा और AI फीचर्स होंगे सुपरहिट




















