क्या आप सरकारी कॉलेज में Lecturer बनना चाहते हैं, तो ये Job Vacancy 2026 आपके लिए है। हाल ही में JPSC ने Lecturer Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके तहत कुल 349 Lecturer पदों पर योग्य उम्मीदवारों को चुना जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन 20 फरवरी 2026 से शुरू किए जा चुके हैं और उम्मीदवारों को 12 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करने का मौका मिलेगा।
किन सब्जेक्ट्स में निकली है भर्ती?
JPSC Lecturer Recruitment 2026 के तहत कई अलग-अलग विषयों में पद भरे जाएंगे। इनमें सबसे ज्यादा पद Computer Science Engineering के (66) पद हैं, Electrical Engineering 45 पद, Mechanical Engineering 43 पद और Civil Engineering 40 पद हैं।

इसके अलावा Chemistry, Mathematics, Physics, English, Mining Engineering, Metallurgical Engineering और Interior Design जैसे सब्जेक्ट्स में कुछ पद शामिल हैं। इस भर्ती में Engineering और Non-Engineering दोनों बैकग्राउंड के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। सभी पद Government Polytechnic Institutes में Lecturer के लिए हैं, जिससे उम्मीदवारों को शिक्षा के क्षेत्र में स्थिर करियर बनाने का मौका मिलेगा।
जानें Educational Qualification
JPSC Lecturer Recruitment 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में B.E, B.Tech, B.S या Master’s Degree होना जरूरी है। Engineering पदों के लिए संबंधित विषय में Bachelor’s या Master’s Degree में First Class होना जरूरी रखा गया है। वहीं Science और Humanities सबजेक्ट के लिए Master’s Degree के साथ NET, SLET या SET क्वालिफाई होना जरूरी है।
Dress Design और Interior Design जैसे विषयों के लिए भी Engineering में इसी तरह की कोई होनी चाहिए। जिन उम्मीदवारों के पास Teaching Experience या Research Experience है, उन्हें सिलेक्शन प्रोसेस में थोड़ी आसानी होगी। उम्र सीमा की बात करे तो उम्मीदवार की ज्यादा से ज्यादा उम्र सीमा 65 साल होनी चाहिए।
आवेदन भी देनी होगी
इस भर्ती के लिए जो लोग अप्लाई करेंगे उनको फीस भी जमा करनी होगी। ये फीस General, EWS, BC और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को ₹600 रुपए है। जबकि Jharkhand के SC और ST उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹150 रखा गया है। इसके अलावा PwD उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूरी तरह माफ कर दिया गया है।
चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
JPSC Lecturer Recruitment 2026 में उम्मीदवारों का चयन Academic Merit, Experience और Interview के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए सबसे पहले उम्मीदवारों के शैक्षणिक रिकॉर्ड के आधार पर मेरिट लिस्ट में शामिल किया जाएगा। इसके बाद हर पद के लिए पांच गुना उम्मीदवारों को Document Verification के लिए बुलाया जाएगा।
Document Verification के बाद तीन गुना उम्मीदवारों को Interview के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। सबसे आखिर में Academic Marks और Interview में मिले नंबरों के आधार पर Final Merit List तैयार की जाएगी। अगर दो उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो Post Graduation में ज्यादा अंक वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।

जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वो सबसे पहले Jharkhand Public Service Commission की आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर जाकर पूरा नोटीफिकेशन करें फिर वही से अप्लाई करें।
इन्हें भी पढ़ें:
- Hero Xoom 160: एडवेंचर लुक और पावरफुल परफॉर्मेंस वाला नया मैक्सी-स्कूटर
- Tata Punch EV Facelift: नए लुक और बेहतर फीचर्स के साथ जल्द आ सकती है इलेक्ट्रिक SUV
- Realme P4 Lite बना बजट यूजर्स की नई पसंद, यूनिक Pulse Light फीचर से मिलेगा नया एक्सपीरियंस























