Homemade Rasmalai: बेहद लोकप्रिय भारतीय मिठाई रसमलाई, जो खासतौर पर त्योहारों और खास मौकों पर बनाई जाती है। इसका मुलायम, स्पंजी पनीर और मलाईदार दूध का स्वाद हर किसी को पसंद आता है। वैसे तो बाजार में आसानी से रसमलाई मिल जाती है, लेकिन घर पर बनी रसमलाई का स्वाद और शुद्धता अलग ही होती है।

Ingredients Required
- 1 लीटर फुल क्रीम दूध
- 2–3 चम्मच नींबू का रस या सिरका
- 1 कप चीनी
- 4 कप पानी
- 1 लीटर फुल क्रीम दूध
- 4–5 चम्मच चीनी
- 4–5 इलायची (पीसी हुई)
- कुछ केसर के धागे
- कटे हुए पिस्ता और बादाम
Homemade Rasmalai Preparation
- सबसे पहले एक बर्तन में दूध उबाल लें। जब दूध उबलने लगे तो गैस बंद कर दें और धीरे-धीरे नींबू का रस डालें। दूध फटकर पनीर अलग हो जाएगा।
- अब इसे एक मलमल के कपड़े में छान लें और ठंडे पानी से धो लें ताकि नींबू की खटास निकल जाए। कपड़े को बांधकर 30 मिनट के लिए लटका दें ताकि अतिरिक्त पानी निकल जाएँ।
- अब पनीर को एक प्लेट में लेकर 8–10 मिनट तक अच्छे से मसलें, ताकि वह बिल्कुल मुलायम हो जाए। छोटी-छोटी गोलियां बना लें।
- एक बर्तन में पानी और चीनी उबालें। जब चाशनी उबलने लगे तो उसमें पनीर की गोलियां डाल दें। ढककर 10–12 मिनट तक तेज आंच पर पकाएं। गोलियां फूलकर दोगुनी हो जाएंगी।
- दूसरे बर्तन में दूध को धीमी आंच पर गाढ़ा होने तक पकाएं। बीच-बीच में चलाते रहें ताकि दूध नीचे न लगे। जब दूध आधा रह जाए तो उसमें चीनी, इलायची पाउडर और केसर डालें।
- दूध थोड़ा गाढ़ा और मलाईदार हो जाना चाहिए। गैस बंद कर दें और ठंडा होने दें।
- तैयार रसगुल्लों को हल्का दबाकर अतिरिक्त चाशनी निकाल लें। अब इन्हें ठंडी रबड़ी में डाल दें।
- ऊपर से कटे हुए पिस्ता और बादाम डालकर 3–4 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
Serving Tips
- रसमलाई को हमेशा ठंडा परोसें।
- ऊपर से थोड़ा सा केसर दूध डालने से रंग और स्वाद बढ़ जाता है।
- मेहमानों के आने से पहले ही तैयार करके फ्रिज में रख दें।

Tips for Perfect Rasmalai
- पनीर को अच्छे से मसलना बहुत जरूरी है, तभी रसमलाई मुलायम बनेगी।
- चाशनी में पकाते समय ढक्कन जरूर लगाएं।
- दूध को धीमी आंच पर पकाएं ताकि रबड़ी का स्वाद बेहतर हो।
- ताजा फुल क्रीम दूध का ही उपयोग करें।
यह भी देखें:-
- Homemade Gud Chana Chikki: घर पर बनाएँ स्वादिष्ट और पौष्टिक गुड़ चना चिक्की
Homemade Watermelon Juice: घर पर बनाएँ ताज़ा तरबूज का जूस, स्वाद और सेहत का संगम






















