मशहूर स्मार्टफोन कंपनी Samsung Electronics ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S26 सीरीज की भारत में बिक्री शुरू कर दी है। कंपनी की तरफ से इस सीरीज को पिछले महीने इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया गया था और अब इस फोन को भारतीय यूजर्स भी खरीद सकते हैं। इस सीरीज में तीन स्मार्टफोन शामिल किए गए हैं, जिसमें Samsung Galaxy S26, Samsung Galaxy S26 Plus और Samsung Galaxy S26 Ultra शामिल हैं। इन फोनों को प्रीमियम डिजाइन के साथ एडवांस AI फीचर्स से लैस किया गया है, ताकि यूजर्स नई टेक्नोलॉजी का फायदा उठा सकें।
इतना है Galaxy S26 सीरीज का प्राइस
Samsung Galaxy S26 के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 87,999 रुपये रखी गई है, जबकि 512GB स्टोरेज मॉडल 1,07,999 रुपये में उपलब्ध है। Galaxy S26+ का 256GB वेरिएंट 1,19,999 रुपये और 512GB मॉडल 1,39,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं Galaxy S26 Ultra का 256GB वेरिएंट 1,39,999 रुपये, 512GB वेरिएंट 1,59,999 रुपये और टॉप 16GB RAM + 1TB स्टोरेज मॉडल 1,89,999 रुपये में मौजूद है।
कलर ऑप्शन की बात करें तो Galaxy S26 और Galaxy S26 Ultra White, Sky Blue, Cobalt Violet और Black रंगों में आते हैं, जबकि Galaxy S26+ सिर्फ Cobalt Violet और Black में उपलब्ध है।
डिस्प्ले में क्या है खास
अगर बात करें कि इस सीरीज की डिस्प्ले में क्या खास मिलने वाला है, तो यह मॉडल के हिसाब से थोड़ी अलग है। Samsung Galaxy S26 में 6.3 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जबकि Samsung Galaxy S26 Plus में 6.7 इंच की Dynamic AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा Galaxy S26 Ultra में 6.9 इंच का बड़ा Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले देखने के लिए मिलता है, जिसका रेजोल्यूशन 3120 × 1440 पिक्सल है। तीनों ही स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा स्क्रीन की सेफ्टी के लिए इन फोनों में Corning Gorilla Armor 2 प्रोटेक्शन भी मिलता है।

मिलेगी पावरफुल बैटरी
बैटरी की बात करें तो Samsung Galaxy S26 सीरीज में अच्छी खासी बैटरी जोड़ी गई है। Samsung Galaxy S26 में 4300mAh की बैटरी दी गई है, जबकि Galaxy S26 Plus में 4900mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। वहीं Galaxy S26 Ultra में 5000mAh की बैटरी दी गई है।
चार्जिंग सपोर्ट की बात करें तो Galaxy S26 में 25W फास्ट चार्जिंग, Galaxy S26 Plus में 45W फास्ट चार्जिंग और Galaxy S26 Ultra में 60W सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा तीनों स्मार्टफोन में वायरलेस चार्जिंग और Wireless PowerShare जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जिससे यूजर्स दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं।
नया प्रोसेसर और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर
परफॉर्मेंस की बात करें तो Galaxy S26 Ultra में Galaxy के लिए कस्टमाइज्ड Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो हाई-एंड परफॉर्मेंस के लिए बनाया गया है। वहीं Galaxy S26 और Galaxy S26+ में Samsung का Exynos 2600 चिपसेट मिलता है। ये तीनों फोन Android 16 पर आधारित One UI 8.5 पर चलते हैं, जिससे यूजर्स को नया और स्मार्ट इंटरफेस मिलता है।
Samsung ने अपनी Samsung Galaxy S26 सीरीज में कई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फीचर्स ऐड किए हैं। इसमें AI Call Screen, Photo Assist और Creative Studio जैसे टूल्स मिलते हैं, जो कॉल मैनेजमेंट और फोटो एडिटिंग को पहले से ज्यादा आसान और स्मार्ट बनाते हैं। इसके अलावा भी इसमें कई AI फीचर्स शामिल किए गए हैं।
कैमरा लवर्स के लिए 200MP कैमरा वाला Ultra मॉडल
इस सीरीज को खासतौर पर कैमरे के लिए जाना जाएगा। इसके तीनों मॉडल में कंपनी ने हाई क्वालिटी कैमरे दिए हैं। Galaxy S26 Ultra में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 10MP टेलीफोटो कैमरा मिलता है।

वहीं Galaxy S26 और Galaxy S26 Plus में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 10MP टेलीफोटो और 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। इन तीनों ही स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
इसके अलावा भी यह सीरीज कई नई टेक्नोलॉजी और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ आती है। इन्हीं फीचर्स की वजह से इसे प्रीमियम फोन कैटेगरी में शामिल किया गया है। अगर आप एक प्रीमियम फोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो Samsung Galaxy S26 सीरीज आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है।
इन्हें भी पढ़ें:
- 17 मार्च को लॉन्च होगा Vivo T5x 5G, पुराने मॉडल की जगह लेने आ रहा नया दमदार स्मार्टफोन
- कम कीमत में 5G का मजा! Oppo K14x 5G का नया वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च
- Xiaomi Pad 8 लॉन्च होते ही हुआ पॉपुलर, स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल यूज़र्स के लिए बना खास






















