Xiaomi Pad 8 लॉन्च होते ही हुआ पॉपुलर, स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल यूज़र्स के लिए बना खास

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

इंडियन टैबलेट मार्केट में Xiaomi एक बार फिर से बड़ा कदम उठाते हुए अपना नया एंड्रॉयड टैबलेट Xiaomi Pad 8 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस टैबलेट को एंटरटेनमेंट, पढ़ाई और प्रोफेशनल काम के लिए बनाया है। लॉन्च के बाद ही यह टैबलेट अपने फीचर्स और मजबूत हार्डवेयर की वजह से काफी पॉपुलर हो गया है। कंपनी ने बताया है कि यह टैबलेट सिर्फ वीडियो देखने के लिए नहीं है बल्कि क्रिएटिव और प्रोफेशनल काम के लिए भी काफी अच्छा है।

अलग-अलग वेरिएंट में लॉन्च

अगर बात की जाए Xiaomi Pad 8 price in India की तो इस टैबलेट को मिड-रेंज में पेश किया गया है। इसे कई अलग-अलग स्टोरेज और एडिशन ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है ताकि अलग-अलग यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से मॉडल चुन सकें।

Xiaomi Pad 8

इस टैबलेट के 8GB RAM + 128GB storage वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये रखी गई है, जबकि 12GB + 256GB variant 36,999 रुपये में उपलब्ध होगा। Nano Texture display वाला वर्जन 38,999 रुपये में आएगा। इसके अलावा Creator Edition की कीमत 41,999 रुपये और Nano Texture Creator Edition की कीमत 43,999 रुपये तय की गई है।

यह टैबलेट Graphite Gray और Titanium Blue कलर में मिलेगा। बताया गया है कि इसकी बिक्री 17 मार्च को दोपहर 12:00 बजे से शुरू हो जाएगी। इसे आप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे Amazon, Xiaomi India website से खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप इसे ऑफलाइन रिटेल स्टोर से भी खरीद पाएंगे। लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी SBI card users को इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है, जिससे इसे थोड़ी कम कीमत पर खरीदा जा सकेगा।

शानदार विजुअल एक्सपीरियंस का वादा

Xiaomi ने इसके विजुअल एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए शानदार डिस्प्ले दी है। Xiaomi Pad 8 की सबसे बड़ी खासियतों में इसकी डिस्प्ले शामिल है। इसमें कंपनी ने 11.2-inch 3.2K display दी है, जिसका रेजोल्यूशन 3200×2136 पिक्सल और पिक्सल डेंसिटी 345ppi है।

टैबलेट में 144Hz refresh rate दिया गया है। इन्हीं सभी खूबियों की वजह से इस टैबलेट का इस्तेमाल करना काफी स्मूद साबित होता है। इसकी डिस्प्ले Dolby Vision, HDR10 और DCI-P3 color gamut को सपोर्ट करती है। पीक ब्राइटनेस की बात करें तो यह 800 nits peak brightness तक जाती है। इसमें TÜV Rheinland certification भी मिलता है, जिससे आंखों पर कम असर पड़ता है।

Xiaomi Pad 8

परफॉर्मेंस के मामले में Xiaomi Pad 8 काफी दमदार नजर आता है क्योंकि इसमें Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 processor दिया गया है। यह 4nm प्रोसेस पर आधारित चिपसेट है, जो तेज स्पीड और बेहतर पावर एफिशिएंसी के लिए जाना जाता है। इसके साथ Adreno 825 GPU दिया गया है। इस टैबलेट में 8GB LPDDR5X RAM और 12GB LPDDR5T RAM ऑप्शन दिए गए हैं, जिससे मल्टीटास्किंग बेहद स्मूद रहती है।

स्मार्ट काम के लिए तैयार टैबलेट

कैमरा सेक्शन में Xiaomi Pad 8 के रियर में 13MP primary camera दिया गया है, जो डॉक्यूमेंट स्कैनिंग और बेसिक फोटोग्राफी के लिए काफी अच्छा है। इसके फ्रंट में 8MP front camera मिलता है, जो वीडियो कॉल और ऑनलाइन मीटिंग्स के लिए काफी सही है। बैटरी की बात करें तो इसमें 9200mAh battery दी गई है। इसके साथ ही 45W turbo charging सपोर्ट दिया गया है।

Xiaomi Pad 8 नया HyperOS 3 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, जिसमें कई एडवांस AI features दिए गए हैं। इसमें AI Writing Assistant, AI Creation Tools और Live AI Subtitle जैसे स्मार्ट फीचर्स शामिल हैं। इसमें आने वाला Workstation Mode इस टैबलेट की खास पहचान बन सकता है क्योंकि यह पीसी जैसी ब्राउजिंग और मल्टीटास्किंग फैसिलिटी देता है। इन सभी फीचर्स की वजह से यह टैबलेट स्टूडेंट, डिजाइनर और कंटेंट क्रिएटर के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You